Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 25 सितंबर से 27 सितंबर तक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 25 सितंबर से 27 सितंबर तक

Abhinesh Pandey September 24, 2023

रायपुर के 4 खेल मैदानों में खिलाड़ी विभिन्न खेलों में दिखाएंगे अपना जौहर

रायपुर 24 सितंबर 2023

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए चल रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता अब अंतिम दौर पर पहुंच चुकी है। 25 सितंबर से राज्य स्तरीय ओलंपिक की शुरूआत हो रही है। 27 सितंबर तक चलने वाली इस 3 दिवसीय राज्य स्तरीय ओलंपिक प्रतियोगिता में संभाग स्तरीय प्रत्येक खेल के विजेता प्रतिभागी एवं दल अपने खेल जौहर का प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में चल रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को इस वर्ष भी अभूतपूर्व लोकप्रियता मिल रही है।

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तरीय छत्तीसढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर के 4 खेल मैदानों में किया जा रहा है। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियत बुढ़ापारा में फुगड़ी, बिल्लस, भंवरा, बांटी (कांचा), रस्सीकूद एवं कबड्डी का आयोजन हो रहा है। इसी तरह संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर परिसर के खुला मैदान में  संखली, रस्साकसी, लंगड़ी, गिल्ली डंडा, पिट्ठुल एवं गेेड़ी दौड़ की प्रतियोगिता होगी। स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती और नेताजी सुभाष स्टेडियम में खो-खो की प्रतियोगिताएं आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक खेल में आयुवार एवं वर्गवार टाइम सेड्यूल जारी किए गए हैं। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगी।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में युवाओं के साथ ही बूढ़े, बच्चें एवं महिलाएं भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने की घोषणा की है। यह प्रावधान इसी सत्र से लागू होगा।

Post navigation

Previous चेम्बर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने धूमधाम से मनाया सदस्यता दिवस
Next भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया

Related Stories

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी

April 28, 2026
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026

Recent Posts

  • 102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, “ई-श्रम साथी” एप लॉन्च

You may have missed

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी

April 28, 2026
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026
राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना

April 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.