Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रीपा में स्थित तेल मिल प्रोसेसिंग यूनिट से समूह की महिलाएं हो रही हैं सशक्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रीपा में स्थित तेल मिल प्रोसेसिंग यूनिट से समूह की महिलाएं हो रही हैं सशक्त

Abhinesh Pandey September 23, 2023

रायपुर, 23 सितंबर 2023

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बने गौठानों में संचालित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) से ग्रामीणों एवं  महिलाओं की जिन्दगी संवर रही है। रीपा से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास के सकारात्मक और बेहतर परिणाम सामने आने लगे हैं। ग्रामीण और महिलाएं अब खुद हुनरमंद होकर छोटे-छोटे रोजगार के जरिए स्वावलंबी बनने की ओर अग्रसर होने लगे हैं।

नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत कोलियारी (नेतानार) केे रीपा में वहां की महिलाओं द्वारा तेल मिल प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किया गया है। जिसमें बजरंगी स्व-सहायता समूह की 10 सदस्यों को रीपा से जोड़कर तेल मिल प्रोसेसिंग यूनिट में प्रोसेंसिंग एवं पैकेजिंग संबंधित प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के उपरान्त बजरंगी स्व-सहायता के समूह के द्वारा आसपास के किसानों से तिलहन फसल खरीद कर उसे प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग कर बाजार में बड़ी मात्रा में बिक्री किया जा रहा है। तेल की उत्तम गुणवत्ता के कारण दिनों-दिन  इसकी मांग बाजार में बढ़ती जा रही है। समूह द्वारा अब तक 600 लीटर तेल की पैकिंग की जा चुकी है, जिसकी कीमत प्रति लीटर 250 रूपये है। समूह के द्वारा अब तक 1 लाख 50 हजार रूपये तक के तेल की बिक्री की जा चुकी है। पहले समूह के सदस्य माह में एक से 15 सौ रूपये ही कमा पाते थे, लेकिन आज प्रत्येक सदस्य की मासिक आय 6 हजार रूपये तक हो गई है। इस समूह को वर्तमान में लगभग 10 लाख रूपये तक के तेल का आर्डर मिल चुका है। बजरंगी समूह की महिलाओं का कहना है कि तेल प्रोसेसिंग यूनिट कार्य के साथ-साथ हम अपने घर के कृषि कार्य व मनरेगा का भी काम करती हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य को करते हुये हमें बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि अच्छी आमदनी प्राप्त होने से परिवार के भरण-पोषण में सहयोग मिल रही है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 2 अक्टूबर 2022 गांधी जयंती के दिन महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना रीपा का शुभारंभ किया था। योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इन पार्कों के विकास के लिए राज्य सरकार ने 600 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है। प्रत्येक रीपा के विकास के लिए दो करोड़ रुपए आबंटित किए गए। योजना के अंतर्गत गौठानों को महात्मा गांधीरूरल इंडस्ट्रियल पार्क से जोड़ने से ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों की आय में वृद्धि हो रही है। ग्रामीणों को आय में वृद्धि करने के नए स्रोत मिल पा रहे है जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। गाँव में उद्यमिता को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हो रहे हैं, जिससे लोगों को अब रोजी मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता।

Post navigation

Previous चेंबर सदस्यता दिवस के साथ मनाया जाएगा चेंबर अध्यक्ष अमर परवानी जी का जन्मदिन
Next डेयरी संचालन से समूह की महिलाएं बनी सक्षम उद्यमी

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित

April 27, 2026
भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…

April 27, 2026
Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers

April 27, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
  • छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित

April 27, 2026
भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…

April 27, 2026
Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers

April 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी

April 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.