नई दिल्ली। वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गई है। चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ टीम का ऐलान किया। अगले महीने भारत की मेजबानी में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेला जाना है। इस अहम टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने श्रीलंका के कैंडी में भारतीय टीम की घोषणा की। रोहित शर्मा को कप्तानी मिली है, जबकि हार्दिक पांड्या उपकप्तान होंगे। आईसीसी के नियमों के मुताबिक 15 सदस्यीय स्क्वॉड में 28 सितंबर तक बदलाव किया जा सकता है। इसके बाद टीम में बदलाव के लिए आईसीसी की मंजूरी लेनी होगी।
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम-
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव
