Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ‘‘बोल बम’’ और ‘‘हर हर महादेव’’ के नारों से गूँज उठा पश्चिम विधानसभा सहित पूरा रायपुर शहर
  • Feature
  • धर्म/ज्योतिष

‘‘बोल बम’’ और ‘‘हर हर महादेव’’ के नारों से गूँज उठा पश्चिम विधानसभा सहित पूरा रायपुर शहर

Abhinesh Pandey August 21, 2023

 

*दिव्य काँवड़ यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई कांग्रेस नेता भी हुए सम्मिलित*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*आज पश्चिम विधानसभा के दिव्य काँवड़ यात्रा में विधायक विकास उपाध्याय के संग उमड़े 50000 से भी ज्यादा श्रद्धालुगण*

*दिव्य काँवड़ यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में विभिन्न देवी-देवताओं की झाँकी एवं लोकमंच भक्ति कार्यक्रमों के पीछे-पीछे झूमते चले काँवड़िये*

*पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में महादेव घाट रायपुरा में हुआ विशाल भण्डारे का आयोजन – विकास उपाध्याय*

रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित दिव्य एवं विशाल काँवड़ यात्रा बहुत ही भक्तिमय, संगीतमय एवं आनंदमय रूप से सफल हुआ। आज दिव्य काँवड़ यात्रा गुढ़ियारी स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर, मारुति मंगलम भवन में धर्मगुरुओं के द्वारा किये जा रहे पूरे विधि विधान से भगवान शंकर जी एवं उनके काँवड़ की पूजा-अर्चना में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई कांग्रेस नेता भी सम्मिलित हुए तथा इस दौरान 50000 से भी ज्यादा श्रद्धालुगणों का जनसैलाब श्री शंकर भगवान जी की भक्ति में उमड़े।

विधायक विकास उपाध्याय अपने परिवार सहित स्वयं भी काँवड़ धारण किये एवं बोल बम व हर हर महादेव का उच्चारण कर इस दिव्य यात्रा का शुभारंभ किये। उनके साथ पूरे पश्चिम विधानसभा के निवासी एवं कई हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण भी काँवड़ लिये इस यात्रा में झूमते गाते निकल पड़े। विधायक विकास उपाध्याय के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों में पानी, शरबत, फल, नाश्ते एवं बाबा हटकेश्वर मंदिर महादेव घाट में समस्त श्रद्धालुओं के लिए भोजन की सुव्यवस्था भी की एवं श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य टीम द्वारा एम्बुलेंस व पुलिस सहायता केन्द्र व पुलिस बलों द्वारा पूर्ण सुरक्षा साथ ही वहाँ उपस्थित काफी संख्या में वालेंटियरों ने भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया है एवं विभिन्न मुख्य चौंक-चौराहों के पास दिव्य काँवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ भव्य रूप से स्वागत अभिनंदन भी किया गया। जिस पर विधायक विकास उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

आज यह यात्रा गुढ़ियारी मारुति मंगल से गुढ़ियारी पड़ाव होते हुए शुक्रवारी बाजार, फिर पहाड़ी चौक होते हुए भारत माता चौक, फिर सीएसईबी के पास से होते हुए कर्मा माता चौक, उसके बाद कबीर चौक होते हुए फ्लाई ओवर चढ़कर तेलघानी नाका चौक, फिर अग्रसेन चौक होते हुए आजाद चौक थाना के सामने आमापारा होते हुए लाखेनगर वाले रास्ते से अश्वनी नगर, सुन्दर नगर चौक होते हुए रायपुरा चौक से सीधे महादेव घाट मार्ग होते हुए बाबा हटकेश्वर नाथ महादेव श्री शंकर भगवान जी के मंदिर में पहुँची। जहाँ विधायक विकास उपाध्याय एवं उनके परिवार व समस्त श्रद्धालुगणों ने काँवड़ में लिये जल को भगवान हटकेश्वर शिवलिंग में सहस्त्रधार सहित चढ़ाकर भोलेनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किये। वहीं विधायक विकास उपाध्याय ने प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। जिसके पश्चात् महादेव घाट रायपुरा में आयोजित विशाल भण्डारे में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण किये।

 

 

Post navigation

Previous तिरुमला तेलुगू महिला समाज की 300 महिलाओं ने सामूहिक वरलक्ष्मी पूजा किया
Next पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हेतु व्यापमं द्वारा लिंक जारी

Related Stories

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन

October 2, 2026
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

October 2, 2026
सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात

October 2, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन
  • सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
  • सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला
  • ओरछा के ‘सेवा संकल्प शिविर’ में उमड़े ग्रामीण

You may have missed

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन

October 2, 2026
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

October 2, 2026
सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात

October 2, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला

October 2, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.