Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नवा छत्तीसगढ़’ गढ़ने की ओर सतत अग्रसर है – ताम्रध्वज साहू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नवा छत्तीसगढ़’ गढ़ने की ओर सतत अग्रसर है – ताम्रध्वज साहू

Abhinesh Pandey August 20, 2023

*हमारी सरकार ने जो कहा सो किया है – ताम्रध्वज साहू*

*छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा क्रियान्वित जनहितैषी योजनाएं से लोगों के जीवन में आ रहे हैं सकारात्मक परिवर्तन – ताम्रध्वज साहू*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर/2023/ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर महासमुंद जिले के हाईस्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले को 655 करोड़ की लागत के 223 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 71.08 करोड़ रूपए की लागत के 132 कार्यों का लोकार्पण और 583 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत के 91 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस कार्यक्रम में 322 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से बनने वाले महासमुंद मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर उन्होंने न्याय योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों किसानों, मजदूरों, ग्रामीण व पशुपालकों को 2055.60 करोड़ रूपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान किया।

इस अवसर पर महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा सो किया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा क्रियान्वित जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना,राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, सुराजी गांव योजना के अंतर्गत नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना, छत्तीसगढ मिलेट मिशन, स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम शालाएं, हाट-बाजार क्लीनिक, रियायती दरों पर गुणवत्ता युक्त दवा उपलब्ध कराने की श्री धन्वन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना, लघु वनोपज संग्रहण, प्रसंस्करण एवं मार्केटिंग, इत्यादि से राज्य की बड़ी आबादी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

श्री साहू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के यशस्वी नेतृत्व में इन पौने पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ की आम जनता, कृषक, मजदूर, महिला, वृद्ध, कर्मचारी, व्यवसायी, एसटी, एससी, ओबीसी सहित सभी वर्गों के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाकर उनके विकास में विशेष ध्यान दिया है।

प्रभारी मंत्री साहू ने कहा कि निश्चित ही इन पौने पांच वर्षों में लोक कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश वासियों का जीवनस्तर ऊंचा उठा है और भूपेश सरकार के प्रति आम लोगों का भरोसा बढ़ा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य की जनहितैषी योजनाओं के साथ हमारी सरकार ‘न्याय’ का एक नया अध्याय लिख रही है और ‘नवा छत्तीसगढ़’ गढ़ने की ओर सतत अग्रसर है।

 

Post navigation

Previous शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की सादगी व गरिमापूर्ण मनाई गई जयंती
Next कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पौने दो लाख करोड़ सीधे लोगों के खाते मे डाला-दीपक बैज

Related Stories

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

September 20, 2026
महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 20, 2026
सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

You may have missed

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

September 20, 2026
महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 20, 2026
सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग

September 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.