Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की सादगी व गरिमापूर्ण मनाई गई जयंती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की सादगी व गरिमापूर्ण मनाई गई जयंती

Abhinesh Pandey August 20, 2023

 

राजीव गांधी अमर रहे के गगनभेदी नारों से गूंजता रहा राजीव भंवन

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

युवा भारत का सपना साकार कर राजीव गांधी जी ने देश में रखी संचार क्रांति की नींव….

जगदलपुर.

आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राजीव भवन में भारत-रत्न पूर्व प्रधानमंत्री व संचार क्रांति के निर्माता स्व.श्री राजीव गांधी जी की 79 वीं जयंती सादगी व गरिमा के साथ मनाई गई।* *ततपश्चात राजीव भवन में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी को पुष्प अर्पित किया व संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस दौरान नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष श्री सुशील मौर्य जी ने उनके तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के साथ श्रद्धांसुमन अर्पित की और उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी जी का जन्म 20 अगस्त 1944 में मुंबई में हुआ इनकी प्राथमिक शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित विद्यालय में हुई और आगे की पढ़ाई इन्होंने लन्दन में की उसके बाद इन्हें केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग किया 1970 में पायलेट के तौर पर इंडियन एयर लाइंस में काम करने लगे, भारतरत्न राजीव गाँधी 40 वर्ष के भारत के पहले युवा प्रधानमंत्री थे यह बहोत ही सरल स्वभाव के धैर्यवान व्यक्ति थे अहम व ठोश निर्णय सदैव पार्टी से परामर्श लेकर ही करते थे यह बहोत ही सरलशील युवा के प्रतिबिम्ब थे देश के लिए एक नवीन अनुभव की छवि रखते थे इन्होंने देश को आधुनिकता की तरफ अग्रसर किया,18 वर्ष के युवाओं को मत देने का अधिकार भी इन्ही की देन है अपने जीवन काल मे भारत को विश्व के शिखर पर पहुँचाया.

संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदानों को बताया और कहा की राजीव गांधी जी ने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनके हित मे कई निर्णय व बदलाव किए पंचायती राज का निर्माण भी इन्ही की देन है आज उन्ही के बदौलत आदिवासी गरीब किसान की जो मूलभूत समस्याएं भी पंचायती राज के माध्यम से हल हो रही है उनकी दूर-दृष्टि और इच्छा-शक्ति आज लोगों को लाभान्वित कर रही है.

महापौर सफीरा साहू ने अपने उध्बोधन में कहा कि राजीव जी देश के ९ वें प्रधानमंत्री थे उन्होंने अपने कार्यकाल में गम्भीर और महत्वपूर्ण निर्णय से इस देश को उचाईयों के शिखर पर पहुँचाया सरलता से राजनीति को चलाने में इनका कोई तोड़ नही था.

इस दौरान शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य,महापौर सफिरा साहू,संसदीय सचिव विधायक रेखचन्द जैन,पार्षद कोमल सेना,कमलेश पाठक, बलराम यादव, हरीश साहू एल्डरमैन, गौरनाथ नाग, कनक दई नाग, अर्पणा वाजपाई, सीमाब खान,भुवन झा, पापिया गाइन , लैखन बघेल,सेमियल नाथ, रोजविन दास, महेश ठाकुर,महेश द्विवेदी,सीमाब खान, बबली भाई,जाहिद हुसैन,साकेत शुक्ला , युवा ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय बिसाई, उपाध्यक्ष संदीप दास, जॉर्ज टोप्पो, सायमा अशरफ,अनुराग महतो, सोमारू नाग, अशोक नेताम, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल खम्बारी, एनएसयूआई ग्रामीण अध्यक्ष नीलम कश्यप, धनुरजय दास, लेखन बघेल,,अंकित सिंह, संतोष सेठिया ,लोकेश चौधरी,अभिषेक नायडू, अभिषेक गुप्ता, गौरव अयंगर,राजीव चालकी,आदर्श नायक, सत्या ठाकुर,संतोष ठाकुर,रामेश्वर बिसाई,अभय सिंघ, सुलो कश्यप,संजीव गुप्ता, हिमांशु कश्यप, आयुष मोहंती,विक्की राव, कृपा शंकर राय ,असीम सुता,संपत, सोनू कश्यप,संजू गुप्ता, चैतराम बघेल, परमानद नाग,सहित प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों,सेवादल, युवक कांग्रेस,महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य मोर्चा/प्रकोष्ठ के पदाधिकारी/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/वरिष्ठ कांग्रेसी समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Post navigation

Previous मनोज सिंह ठाकुर ने की रायपुर दक्षिण विधानसभा की दावेदारी
Next मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नवा छत्तीसगढ़’ गढ़ने की ओर सतत अग्रसर है – ताम्रध्वज साहू

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.