Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • शिक्षा और स्वास्थ्य मुफ्त, रोजगार नहीं तो तीन हजार बेरोजगारी भत्ता – केजरीवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शिक्षा और स्वास्थ्य मुफ्त, रोजगार नहीं तो तीन हजार बेरोजगारी भत्ता – केजरीवाल

Abhinesh Pandey August 19, 2023

 

रायपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में 10 बड़ी घोषणाएं की है जिनमें छत्तीसगढ़ में 24 घंटे बिजली के साथ माह नवंबर तक के जितने भी बिजली बिल बकाया है सब माफ करने के साथ ही बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य फ्री करने के अलावा और बेरोजगार युवाओं को तीन हजार रुपये बेरोजगारी भक्ता देने की बात शामिल है। अगर छत्तीसगढ़ में आप की सरकार बनती है तो यह सारे वादे पूरे किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बड़ी घोषणा की जिनमें छत्तीसगढ़ में 24 घंटे बिजली, नवंबर तक के जितने भी बिजली बिल बकाया है सब माफ होगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य की गारंटी के साथ ही युवाओं को रोजगार की गारंटी भी देते है। छत्तीसगढ़ में बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य पूरी तरह से फ्री रहेगा और बेरोजगार युवाओं को तीन हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा।

केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की जनता को 10 गारंटी दी जिनमें छत्तीसगढ़ में 24 घंटे बिजली मिलेगी, नवंबर तक के जितने भी बिजली बिल बकाया है सब माफ होगा। शिक्षा की गारंटी। सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाएंगे। सभी शिक्षकों को नियमित करेंगे। हेल्थ की गारंटी। सभी टेस्ट फ्री में होंगे। मोहल्ला क्लिनिक खुलेंगे। सबका इलाज फ्री में, रोजगार की गारंटी, रोजगार नहीं मिलने तक तीन हजार भत्ता मिलेगा। सरकारी नौकरी में नहीं लगानी पड़ेगी सिफारिश। महिला सशक्तिकरण की गारंटी। तीर्थ योजना की गारंटी। भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़, बिना पैसे दिए होंगे काम। घर पहुंच सेवा मिलेगी। शहीद परिवारों के लिए गारंटी, शहीद का सम्मान, पुलिस, फौज में शहीद होने वाले जवान के परिवार को एक करोड़ देंगे तथा हड़ताल करने वालों को नियमित करने की गारंटी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने भाषण में कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि हम वादा नहीं करते काम की गारंटी देते हैं। उन्होंने दिल्ली और पंजाब के विकास कामों का उदाहरण भी दिया। मान ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जानता से कह रहा हूं हम जो कहते है वो करते हैं। हम जुमले नहीं बनाते, ये हमारा काम नहीं है। हमने पंजाब में कुछ गारंटी दिया था उसे पूरा किया। विधायकों का पेंशन बंद किया, कई ऐसे थे जिनको हारने में फायदा था, विधायक को पेंशन लाखों मिलती थी। हमने मंत्रियों को पकड़ा, नेताओं को पकड़ा जिनके पास करोड़ों का घर, आलीशान बाथरूम रिश्वत के पैसे से बना था। एक ऐसी चीज मिली जो शहीदों की आत्मा को ठेस पहुंचाती है। वहां से नोट गिनने की मशीन मिली। इसका मतलब है कि लूट के पैसे गिन नहीं पाते थे मशीन लगती थी।

मान ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने पंजाब में फ्री बिजली दी तो वो फ्री की रेवड़ी हो गई तो मोदी जी बताएं 15 लाख वाला पापड़ कहां है। कालेधन की बात पर कलम रुक जाती है। अब तो सवाल उठने लगा है कि चाय बनाने आती है कि नहीं। सारा देश बेच दिया, तेल बेच दी, रेल बेच दी भेल बेच दिया। खरीदा क्या सिर्फ मीडिया। हमने शिक्षा की गारंटी दी। हमारे नेताओं ने बड़े बड़े नेताओं को हराया। पंजाब में 660 मोहल्ला क्लिनिक खोले। 40 किस्म की दवाई फ्री में मिल रहा। बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा करा रहे। हमने घूसखोरी बंद कर दी और हम भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी देते हैं। शहीद होने पर परिजनों को 1 करोड़ की गारंटी दी। फौज में मारे जाने पर शहीद का दर्जा दिया।

 

Post navigation

Previous महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी एवं ग्रीन आर्मी के संयुक्त तत्वाधान में धर्मपुरा में सघन वृक्षारोपण किया गया
Next भावेश बघेल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पेश की अपनी दावेदारी

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित

October 1, 2026
कलिंगा विश्वविद्यालय ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 मनाया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 मनाया

October 1, 2026
छत्तीसगढ़ के लगभग 10 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के लगभग 10 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

October 1, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित
  • कलिंगा विश्वविद्यालय ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 मनाया
  • छत्तीसगढ़ के लगभग 10 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
  • खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
  • बिहान योजना ने बदली गीता की दुनिया,- सब्जी खेती और बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित

October 1, 2026
कलिंगा विश्वविद्यालय ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 मनाया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 मनाया

October 1, 2026
छत्तीसगढ़ के लगभग 10 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के लगभग 10 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

October 1, 2026
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

October 1, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.