रायपुर। राजधानी रायपुर के जैनम मानस भवन में आज शनिवार 19 अगस्त को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन है। दोपहर 1.30 बजे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो प्रदेश की जनता के लिए गारंटी कार्ड भी जारी करेंगे। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर यहां भी रणनीति बना रही है। आप ने यहां की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडऩे की घोषणा की है।

Advertisement

