Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सीएम बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प दिलाया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प दिलाया

Abhinesh Pandey August 18, 2023

 

– जगदलपुर के संकल्प शिविर में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

– कृष्णा गार्डन में आयोजित हुआ शिविर

जगदलपुर। गुरुवार को कांग्रेस के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन कृष्णा गार्डन धरमपुरा में हुआ। दोपहर बाद आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, मंत्री कवासी लखमा, विधायक रेखचंद जैन व अन्य अतिथियों के साथ छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद खचाखच भरे हाल में विधानसभा क्षेत्र के बूथ, सेक्टर व जोन से आए पदाधिकारियों- सदस्यों को कांग्रेस प्रत्याशियो को सभी सीटों पर जिताने का संकल्प दिलाया। वर्तमान विधानसभा के 90 सीटों में कांग्रेस के 71 विधायकों के होने तथा अगली बार इससे अधिक विधायकों के चुने जाने का भरोसा दिलाया व कांग्रेस सरकार में समाज के सभी वर्गों को राहत- रियायत मिलने की बात कही। श्री बघेल ने विभिन्न सामाजिक संगठनों को सामुदायिक भवनों के लिए कांग्रेस सरकार के द्वारा भूमि उपलब्ध कराने और देवगुडियों – मातागुडियों के मरम्मत- जीर्णोद्धार कराने की योजना को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अनेक मौकों पर अपने संबोधन के दौरान भाजपा पर तीखा प्रहार भी किया। उन्होने भाजपा शासनकाल में मणिपुर में आदिवासियों के विरुद्ध की जा रही कारवाई का भी कार्यकर्ताओं को स्मरण दिलाया। मुख्यमंत्री के उद्बोधन के दौरान अनेक बार कार्यक्रम स्थल ‘भूपेश है तो भरोसा है ‘ के नारों से गूंजता रहा। श्री बघेल ने भाजपा शासन के दौरान बस्तर परिवहन संघ के कार्यालय में ताला जड़ने व महारानी अस्पताल को बंद किए जाने का जिक्र करते कहा कि प्रदेश की सत्ता संभालते ही उन्होने इन्हें बहाल किया था।

*बैज ने भाजपा को लिया आड़े हाथ*

कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होने कहा कि प्रदेश की सत्ता में 15 साल रहने के दौरान भाजपा के नेताओं ने जनता को लूटने- ठगने का काम ही किया है। यही कारण है कि प्रदेश की मात्र 16 सीटों पर भाजपा सिमट गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व की खूब सराहना की। श्री बैज ने कार्यकर्ताओं की सराहना की और कहा कि उनके दम पर न केवल प्रदेश की सत्ता पर कांग्रेस फिर से काबिज होगी बल्कि पिछली बार की तुलना में इस बार अधिक सीटें कांग्रेस जीतेगी।

*विधायक जैन ने आभार माना*

कार्यक्रम के अंत में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने संकल्प शिविर में आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, मंत्री कवासी लखमा, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, महापौर सफीरा साहू समेत समस्त बूथों से आए पदाधिकारियों, सेक्टर व जोन प्रभारियों और वरिष्ठ- कनिष्ठ कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सलाहकार विनोद वर्मा, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, मलकीत सिंह गैदू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू समेत शहर व ग्रामीण कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई तथा कांग्रेस के अन्य संगठन- प्रकोष्ठ के हजारों कार्यकर्ता- पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन मुख्यमंत्री सलाहकार राजेश तिवारी व सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने किया।

 

Post navigation

Previous भाजपा घोषणा पत्र समिति कर रही है संभाग स्तरीय सुझाव संकलन
Next ओम हॉस्पिटल में हर्षोउल्लास से मनाई अपनी 10 वीं वर्षगाठ

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित

October 1, 2026
कलिंगा विश्वविद्यालय ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 मनाया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 मनाया

October 1, 2026
छत्तीसगढ़ के लगभग 10 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के लगभग 10 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

October 1, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित
  • कलिंगा विश्वविद्यालय ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 मनाया
  • छत्तीसगढ़ के लगभग 10 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
  • खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
  • बिहान योजना ने बदली गीता की दुनिया,- सब्जी खेती और बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित

October 1, 2026
कलिंगा विश्वविद्यालय ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 मनाया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 मनाया

October 1, 2026
छत्तीसगढ़ के लगभग 10 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के लगभग 10 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

October 1, 2026
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

October 1, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.