Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर भाजपा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस में दिन भर किए कार्यक्रम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर भाजपा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस में दिन भर किए कार्यक्रम

Abhinesh Pandey August 14, 2023

 

*विभाजन के काले दिन की याद पर भाजपा ने निकाली मौन मशाल रैली*

रायपुर।

भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला द्वारा 14 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया भाजपा वर्षो से 14 अगस्त को विभाजन के काले दिन के रूप में मनाती है जिसका मूल उद्देश्य उस त्रासदी का स्मरण रखना है जिसके कारण भारत को टुकड़ों में बांट दिया गया और हजारों की संख्या में बेगुनाह इस विभाजन की बलिबेदी चढ़ गए लाखों बेघर हो गए वो भयावह मंजर हर भारतीय के लिए काले दिवस की तरह है जिसे याद रखना इसलिए आवश्यक है की कालांतर में लिए गए गलत निर्णयों के कारण खंडित हुए भारत को पुनः अखंड करना हमारा संकल्प है।

 

जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में उन्होंने कहा की हमारे द्वारा प्रतिवर्ष विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है 14 अगस्त 1947 को भारत को 2 टुकड़ों में बांट दिया गया था धार्मिक आधार पर किए गए विभाजन का दंश हजारों परिवारों ने झेला भारत के सीमा वर्ती इलाको में लगातार खौफनाक मंजर पसरा हुआ था हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया लाखो परिवार बेघर हो गए हजारों अनाथ हो गए अपनी आंतरिक पिपासा शांत करने के लिए कुछ सत्ता लोभियों ने हजारों मासूमों के रक्त से अपनी पिपासा शांत की हमने आज सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें सर्वप्रथम सुबह नगर घड़ी चौक में एक प्रदर्शनी लगाई गई जिसमे विभाजन के काले काल को तस्वीरों और वृतांतो के माध्यम से दर्शाया गया विभाजन की बोलती तस्वीरों से हर भारतीय की आत्मा सिहर उठती है उसके पश्चात दोपहर 3 बजे जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में विभाजन विभीषिका के श्याह वर्णन हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं संध्या 6.30 मौन मशाल रैली का आयोजन किया गया एकात्म परिसर से निकली रैली का समापन अंबेडकर चौक में किया गया ।

सुबह आयोजित विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी में लोकसभा सांसद सुनील सोनी , पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल , प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत , संजय श्रीवास्तव , राजीव कुमार अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया , जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई संगोष्ठी में भाजपा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी की उपस्थिति रही जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में मुकंद हमबरडे जी उपस्थित रहकर विभाजन के काले कालखंड पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा की विभाजन का कालखंड हर भारतीय के लिए बहुत ही पीड़ादाई समय था तब ना सिर्फ देश का बंटवारा हुआ अपितु आपसी सौहार्द का बंटवारा हो गया था जो भाईचारा था वह सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले चुका था वहां से विस्थापितों को लेकर ट्रेनें निकलती मगर यहां केवल उनकी लाश ही पहुंचती वह बेहद भयवाह मंजर था हमे यह काला दिन इसलिए सदैव याद रखना चाहिए की देश को खंडित करने का परिणाम कितना भयावह था बंटवारे से उत्पन्न नरसंहार ने हजारों घरों को तबाह कर दिया हम सभी को प्रण लेने की आवश्यकता की जीवन पर्यंत मां भारती की अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने हेतु तत्पर रहेंगे ,

तत्पश्चात देर शाम भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से मौन मशाल रैली निकाली गई जो कार्यालय से अंबेडकर चौक पहुंची जहां विभाजन के शहीदों को स्मरण किया गया वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा की विभाजन का परिणाम हमारे जहन में कील की तरह चुभता रहता है हमारे अपने लोगो का नरसंहार हुआ कत्लेआम हुआ चारो तरफ लाशों के ढेर लगे हुए थे ऐसा भयावह मंजर हमे याद दिलाता है की विभाजन के दुष्परिणाम कितने भायवाह थे चंद लोगो की राज करने की मंशा का परिणाम हजारों नही लाखो परिवारों को भुगतनी पड़ी जिसका दर्द आज भी सीमावर्ती परिवारों में जीवंत है आज की कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर घड़ी चौक पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी की शुरुवात की गई ,

लोकसभा सांसद सुनील सोनी , विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत , जिला अध्यक्ष जयंती पटेल , किशोर महानंद संजय श्रीवास्तव, राजीव कुमार अग्रवाल, रमेश सिंह ठाकुर ,सत्यम दुआ, प्रफुल्ल विश्वकर्मा अकबर अली गोपी साहू तुषार चोपड़ा मनीषा चंद्राकर सोनू सलूजा सीमा संतोष साहू गोविंदा गुप्ता अमरजीत सिंह छाबड़ा अर्पित सूर्यवंशी भूपेंद्र ठाकुर टीटी बत्रा सहित अन्य प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous रक्तदान जागरूकता के लिए आगे आए 2050 हेल्थकेयर
Next विभाजन की विभीषिका कार्यक्रम भाजपा का अपने पूर्वजों के गुनाह पर से पर्दा डालने के लिये- सुशील आनंद शुक्ला

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.