Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने 13 अगस्त को भी सभी मतदान केंद्रों में लगेंगे विशेष शिविर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने 13 अगस्त को भी सभी मतदान केंद्रों में लगेंगे विशेष शिविर

Abhinesh Pandey August 12, 2023

अगले सप्ताह 19-20 अगस्त को भी आयोजित किए जाएंगे विशेष शिविर

31 अगस्त तक नाम जोड़े जाने, विलोपित करने एवं संशोधन के लिए प्राप्त किए जाएंगे दावा-आपत्ति

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

4 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

रायपुर, 12 अगस्त 2023

विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के पूर्व प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही चल रही है। इसके तहत विगत 2 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन कर दिया गया है। यह मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट

ceochhattisgarh.nic.in

में भी होस्ट की गई है। साथ ही इसकी एक फोटोयुक्त हार्ड एवं एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी जिला स्तर पर बैठक कर प्रदान की जा चुकी है।

बीते 2 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही इसके विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम प्रारंभ हो गया है। 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि में मतदाता सूची में नए नाम जोड़े जाने फॉर्म-6 प्राप्त किए जाने की कार्यवाही शुरू की जा चुकी है। नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 एवं किसी प्रकार के संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भी लिया जाना प्रारम्भ हो गया है। ये आवेदन आगामी 31 अगस्त तक लिए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12 अगस्त और 13 अगस्त तथा 19 अगस्त और 20 अगस्त को राज्य के सभी 24 हजार 109 मतदान केन्द्रों में इसके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि इन विशेष शिविर तिथियों को राज्य भर में सभी मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल अधिकारियों एवं अभिहित अधिकारियों को आवेदन प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। सामान्यतः शनिवार एवं रविवार को अधिकांश संस्थानों में अवकाश रहता है इसलिए जो भी नागरिक अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं वे कार्यालयीन समयावधि में बूथ जाकर अपने बूथ लेवल अधिकारी की सहायता से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। श्रीमती कंगाले ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने पुनरीक्षण के दौरान सभी जिलों एवं विधानसभाओं में सघन कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस दौरान छूटे हुए युवा, नागरिकों एवं समाज के वंचित वर्गों को अधिक से अधिक जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने के प्रयास किए जाएँगे। उन्होंने प्रदेश के आम नागरिकों से पुनरीक्षण में अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन वोटर हेल्पलाइन एप या फिर वोटर सर्विस पोर्टल

https://voters.eci.gov.in

के माध्यम से करने की अपील की है।

जो नागरिक किसी कारणवश बूथ जाकर अपना आवेदन नहीं कर सकते हैं उन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप एवं वोटर सर्विस पोर्टल की सुविधा प्रदान की गई है। बीएलओ द्वारा फॉर्म भरने के लिए मतदान केन्द्रों में बीएलओ एप का प्रयोग किया जा रहा है। 31 अगस्त तक सभी प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 4 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची पुनः वेबसाइट में होस्ट करने के साथ-साथ इसकी एक हार्ड एवं एक सॉफ्ट कॉपी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला स्तर पर प्रदान की जाएगी।

 

Post navigation

Previous रायपुर में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 से 23 अगस्त तक
Next विहंगम योग आध्यात्मिक संस्थान की संकल्प यात्रा पहुंची सरायपाली संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के दिव्य वाणी का मिला लाभ सैकड़ों साधकों को

Related Stories

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन

October 2, 2026
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

October 2, 2026
सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात

October 2, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन
  • सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
  • सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला
  • ओरछा के ‘सेवा संकल्प शिविर’ में उमड़े ग्रामीण

You may have missed

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन

October 2, 2026
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

October 2, 2026
सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात

October 2, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला

October 2, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.