Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था सुदृढ़, भयमुक्त वातावरण भूपेश सरकार की पहली प्राथमिकता है
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था सुदृढ़, भयमुक्त वातावरण भूपेश सरकार की पहली प्राथमिकता है

Abhinesh Pandey August 10, 2023

 

*अपराध और अपराधियों को संरक्षण देने वाले भाजपाई किस नैतिकता से आरोप लगा रहे हैं*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर/10 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने भाजपा के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेता लगातार तथ्यहीन आरोप लगाकर छत्तीसगढ़ बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। कभी अपराध को लेकर, तो कभी धान खरीदी को लेकर, नक्सलवाद को लेकर और अब महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर भी झूठ बोल रहे हैं। केंद्रीय गृह विभाग के अधीन एनसीआरबी द्वारा जारी आंकड़ों में बताया गया है कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में छत्तीसगढ़ 16 स्थान पर है। महिलाओं के खिलाफ़ सर्वाधिक अपराध वाले टॉप छह में से पांच राज्य भाजपा शासित राज्य हैं। प्रथम स्थान पर मोदी योगी के तथा कथित डबल इंजन वाली उत्तर प्रदेश का है और जनसंख्या के अनुपात के आधार पर महिलाओं के खिलाफ सर्वाधिक अपराध में भी भाजपा शासित राज्य असम पहले नंबर पर है। छत्तीसगढ़ में विगत साढ़े चार वर्ष में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में 62 प्रतिशत की कमी आई है। भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी आई हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि अपराध और अपराधियों को संरक्षण देना भाजपा का चरित्र है। छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 साल रमन राज के कुशासन को भी भोगा है जब बस्तर में झलियामारी जैसे कांड हुए, मीना खलको और मडकम हिड़मे जैसे जघन्य बलात्कार और हत्या को रमन सरकार ने दबने का प्रयास किया। कांग्रेस ने बस्तर से रायपुर तक पदयात्रा की तब जाकर एफआईआर दर्ज हुए। सोनी सोरी का मामला भी सर्वविदित है जिसमें सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर लिखा गया। नाबालिक से बलात्कार के आरोपी ओपी गुप्ता को तत्कालीन सीएम रमन सिंह के मुख्यमंत्री निवास में संरक्षण मिलता रहा। 2014 से 2018 तक रमन सरकार के रहते नाबालिक की एफआईआर तक नहीं लिखी गई। भूपेश सरकार आने के बाद उस नाबालिक को न्याय मिला। ओपी गुप्ता के जेल जाने के बाद रमन सिंह के कार्यक्षेत्र राजनांदगांव के भाजपा नेताओं ने पीड़िता के परिजनों को अपहृत कर दूसरे राज्यों में छुपा दिए थे जिसे पुलिस ने बरामद किया। कठुआ उन्नाव, हाथरस, कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद और बृजमोहन शरण सिंह जैसे आरोपियों के समर्थन में खड़े भाजपाई गुंडो को देश की जनता ने देखा है। पीड़ितो को ही प्रताड़ित करने वाले भाजपाई कि नैतिकता से कांग्रेस पर आरोप लगाते हैं?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि दलीय चाटुकारिता में भाजपा के नेता गलत आंकड़े प्रस्तुत करते हैं। केंद्रीय गृह विभाग द्वारा जारी एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराध में छत्तीसगढ़ की स्थिति राष्ट्रीय स्तर पर 18 वें क्रम पर है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रति लाख आबादी पर महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराध की दर 63.3 है जबकि छत्तीसगढ़ राज्य में प्रति एक लाख आबादी पर महिला के विरुद्ध घटित अपराध की दर मात्र 49.8 है। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों का ही परिणाम है कि जहां वर्ष 2018 में प्रति लाख आबादी में घटित होने वाले बलात्कार जैसे जघन्य अपराध में छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर था, 2017 में दूसरे स्थान पर था जो 2021 में प्रभावी नियंत्रण के चलते 9 वें स्थान पर आया है। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार आने के बाद सीजी कॉर्प जैसे मोबाइल ऐप की सुविधा दी गई है जिसमें एफआईआर, अपडेट, कॉन्टेक्ट 12 तरह की सुविधा मोबाइल पर ही उपलब्ध है। थानों का उन्नयन कर तकनिकी क्षमता बढ़ाई गई। चौक चौराहो और महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है। प्रशासनिक सक्रियता और त्वरित कार्यवाही के चलते वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कोई भी संगीत मामले का आरोपी गिरफ्तारी से बाहर नहीं हैं। विगत 3 महीनों से मणिपुर जल रहा है आंतरिक विद्रोह और गृहयुद्ध जैसी स्थिति है लेकिन भाजपाई छत्तीसगढ़ से तुलना करके मोदी और मणिपुर सरकार की नाकामी पर पर्दा डालने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ क्रेडाई का स्टेट कांफ्रेंस 21 अगस्त को,देश भर के एक्सपर्ट होंगे शामिल
Next भाजपा पार्षद दल की बैठक, निगम की सामान्य सभा में उठाएंगे जनता के मुद्दे

Related Stories

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026
सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

September 1, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.