कुछ दिन पूर्व श्री जैन के छोटे भाई के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की

रायपुर, अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के प्रवास के दौरान संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन के घर कर संसदीय सचिव श्री जैन और उनके परिजनों से मुलाकात कर कुछ दिन पूर्व संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन के छोटे भाई श्री संतोष बुरड़ के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव, पारिवारिक सदस्य गौतम चंद, रमेश, अनिल, अमन, जिनेश, विवेक जैन उपस्थित थे।
