Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कलिंगा विश्वविद्यालय में ‘प्रेमचंद जयंती’ पर विशेष व्याख्यान का आयोजन संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में ‘प्रेमचंद जयंती’ पर विशेष व्याख्यान का आयोजन संपन्न

Abhinesh Pandey August 1, 2023

रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी संकाय के तत्वावधान में हिन्दी कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती पर “प्रेमचंद का रचना संसार” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग के प्रमुख डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने की एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. विनीता दीवान की विशिष्ट उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और कथा सम्राट प्रेम चंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित करने के साथ हुआ, जिसमें कला और मानविकी संकाय के डीन डॉ. शिल्पी भट्टाचार्य, मुख्य वक्ता डॉ. विनीता दीवान और कार्यक्रम समन्वयक सुश्री मेरीटा जगदल्ला उपस्थित थीं।

प्रमुख वक्ता के रुप में उपस्थित डॉ. विनीता दीवान ने कहा कि न केवल हिन्दी भाषा और साहित्य के लिए बल्कि हमारे देश और समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रेमचंद की रचनाएं आज भी प्रेरणा का स्थायी स्त्रोत बनी हुयी है। भारतीय साहित्य में उनका नाम अमर है और उनके साहित्यिक योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिंदी विभाग के प्रमुख डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने प्रेमचंद के जीवन और उत्कृष्ट कार्यों पर प्रकाश डाला, जिन्होंने तीन सौ से अधिक कहानियों और शास्त्रीय उपन्यासों से हिंदी साहित्य को समृद्ध किया। एक मुख्य कहानीकार के रूप में प्रसिद्ध, प्रेमचन्द राजशाही की काल्पनिक कहानियों से दूर चले गए और इसके बजाय उन्होंने अपने लेखन में वास्तविक जीवन की घटनाओं और प्रासंगिक परिस्थितियों के विविध चित्रण व्यक्त किए।

उक्त संगोष्ठी का कुशल संचालन अंग्रेजी विषय की सहायक प्राध्यापक सुश्री मेरिटा जगदल्ला के द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया और कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. ए. विजय आनंद द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कला एवं मानविकी संकाय की अधिष्ठाता डॉ. शिल्पी भट्टाचार्य, श्री ए.के. कौल, डॉ. विनीता दीवान, डॉ. अनिता सामल, डॉ. श्रद्धा हिरकने, डॉ. पापरी मुखोपाध्याय ,डॉ.सुषमा दुबे, डॉ. वफी अहमद खान, डॉ. मनोज मैथ्यू, श्रीमती एल. ज्योति रेड्डी, सुश्री अर्चना नागवंशी, श्री आशीष सामल, सुश्री जेसिका मिंज, श्री गौरव ताम्रकार, श्री पीयूष दास, श्री टेकराम साहू और श्री संतोष के साथ-साथ विभाग के समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous शिक्षक पोस्टिंग घोटाले में गिरी गाज, 10 अधिकारी निलंबित
Next मंत्री मरकाम ने मंत्रालय में अधिकारियों से विभागीय काम-काज की ली जानकारी

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.