Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा

Abhinesh Pandey July 31, 2023

*बारिश के बाद सड़कों की त्वरित गति से करें मरम्मतः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल*

*शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क निर्माण कार्य है प्राथमिकताः श्री बघेल*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*सभी निर्माण एजेंसिया आपस में समन्वय बनाकर करें सड़कों का निर्माणः मुख्यमंत्री*

रायपुर, 31 जुलाई 2023/

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बारिश खत्म होने के तुरंत बाद सड़कों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि आम जनता के सुविधा के लिए सड़कों के अधूरे कार्य, सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में सड़क निर्माण के कार्य मे लगी सभी एजेंसियों को आपस में सामंजस्य बनाकर तेजी से काम करना है।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान रायपुर शहर के चार महत्वपूर्ण कार्यों की भी जानकारी ली। इसमें तेलीबांधा में फ्लाईओवर का निर्माण, शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क निर्माण, अटल एक्सप्रेस वे से वीआईपी रोड़ निर्माण तथा खारून रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विशेष तौर पर शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक निर्माण तथा भू -अर्जन प्रकरण समेत लगभग 137 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली 510 मीटर लंबी सड़क को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए जल्द ही इसका कार्य शुरू कराने की बात कही है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक लेते तेलीबांधा ओवरब्रिज और एक्सप्रेस वे को वीआईपी रोड से जोड़ने वाले ओवरब्रिज के बारे में भी अधिकारियों से समीक्षा की। बैठक में लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव श्री अयाज भाई तंबोली, सीजीआरआईडीसीएल के प्रबंध संचालक श्री सारांश मित्तर एवं लोक निर्माण विभाग के ईएनसी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समीक्षा करते हुए कहा कि बची हुई सड़कों का निर्माण कार्य जल्दी पूरा होना चाहिए। समीक्षा बैठक में जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरगुजा क्षेत्र में कुल 332.7 किलोमीटर सड़कों की स्वीकृति प्रदान की गयी थी जिसमें 292.2 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि 40.5 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य अभी शेष है जिसे बारिश के मौसम के बाद जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसी प्रकार रायगढ़ क्षेत्र में भी 155.4 किलोमीटर सड़कों का कार्य पूरा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि शेष कार्य भी जल्द पूरा किया जाए।

Post navigation

Previous छोटे व्यापारियों के लिए मुद्रा लोन मेला संजीवनी का काम करेगी – अमर पारवानी
Next कलिंगा विश्वविद्यालय ने आज पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (पीटीएस), माना के अधिकारियों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर किये हस्ताक्षर

Related Stories

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ

September 4, 2026
शिक्षक गढ़ते कल का भारत – श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
  • Feature
  • latest
  • राष्ट्रीय

शिक्षक गढ़ते कल का भारत – श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

September 4, 2026
प्रधानमंत्री ने ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो की सराहना की
  • Feature
  • latest
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो की सराहना की

September 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ
  • शिक्षक गढ़ते कल का भारत – श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
  • प्रधानमंत्री ने ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो की सराहना की
  • मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

You may have missed

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ

September 4, 2026
शिक्षक गढ़ते कल का भारत – श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
  • Feature
  • latest
  • राष्ट्रीय

शिक्षक गढ़ते कल का भारत – श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

September 4, 2026
प्रधानमंत्री ने ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो की सराहना की
  • Feature
  • latest
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो की सराहना की

September 4, 2026
मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

September 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.