Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छोटे व्यापारियों के लिए मुद्रा लोन मेला संजीवनी का काम करेगी – अमर पारवानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छोटे व्यापारियों के लिए मुद्रा लोन मेला संजीवनी का काम करेगी – अमर पारवानी

Abhinesh Pandey July 31, 2023

2 अगस्त को कैट के प्रदेश कार्यालय मे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत मुद्रा लोन मेला का आयोजन

रायपुर।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी की अध्यक्षयता में प्रदेश कार्यालय में कैट पदाधिकारियों एवं युवा टीम के पदाधिकारियों की मिटिंग हुई। मिटिंग में आगामी 2 अगस्त को दोपहर 3ः30 बजे से शाम 6ः00 तक कैट के प्रदेश कार्यालय मे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत मुद्रा लोन मेला का आयोजन किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत मुद्रा लोन मेला का आयोजन 2 अगस्त को कैट के प्रदेश कार्यालय में किया जा रहा है। मुद्रा लोन मेला में व्यापारियों को 50 हजार रूपये से 10 लाख रूपये तक का लोन राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा बिना किसी गांरटी के पात्रता अनुसार दिया जायेगा। तकनीकी टीम (सीए) द्वारा निःशुल्क सहायता, राष्ट्रीयकृत बैंको की मौजूदगी, आकर्षक ब्याज दर, स्पॉट लोन मंजूरी (कागजात पूर्ण होने पर) एवं अन्य लोन सम्बधित समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

श्री अमर पारवानी एवं श्री जितेन्द्र दोशी ने आगे बताया कि कैट आगामी दिनों फूड एण्ड सेफ्टी पर एक कार्यशाला आयोजन करेगी। तथा छोटे व्यापारियों के लिए गुमास्ता बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। कैट सभी व्यापारियों से अपील करती है, कि 2 अगस्त को कैट के प्रदेश में आयोजित मुद्रा लोन मेला का लाभ उठाये और अपने व्यापार को आगे बढाने में सहायक बने।
मिटिंग में कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, सुरिन्द्रर सिंह, भरत जैन, अवनीत सिंह, विजय पटेल, राकेश ओचवानी, सुनील धुप्पड़, महेश जेठानी, नरेश पाटनी, प्रीतपाल सिंह बग्गा, महेश खिलोसिया, संजय जयसिंह, जयराम कुकरेजा, जितेन्द्र गोलछा, राकेश कुमार अग्रवाल, महेन्द्र बागरोडिया, नरेन्द्र दुग्गड़, सतीश श्रीवास्त, मोहन वर्ल्यानी, विक्रांत राठौर, परविन्दर सिंह, रमेश खोडियार एवं भरत भूषण गुप्ता आदि।

Post navigation

Previous 9 अगस्त (1994) UNO द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विभिन्न कर्यक्रम 
Next मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा

Related Stories

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ

September 4, 2026
शिक्षक गढ़ते कल का भारत – श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
  • Feature
  • latest
  • राष्ट्रीय

शिक्षक गढ़ते कल का भारत – श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

September 4, 2026
प्रधानमंत्री ने ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो की सराहना की
  • Feature
  • latest
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो की सराहना की

September 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ
  • शिक्षक गढ़ते कल का भारत – श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
  • प्रधानमंत्री ने ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो की सराहना की
  • मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

You may have missed

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ

September 4, 2026
शिक्षक गढ़ते कल का भारत – श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
  • Feature
  • latest
  • राष्ट्रीय

शिक्षक गढ़ते कल का भारत – श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

September 4, 2026
प्रधानमंत्री ने ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो की सराहना की
  • Feature
  • latest
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो की सराहना की

September 4, 2026
मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

September 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.