Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ‘बात हे स्वाभिमान के हमर पहली मतदान के’ कैंपेन लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘बात हे स्वाभिमान के हमर पहली मतदान के’ कैंपेन लॉन्च

Abhinesh Pandey July 26, 2023

रायपुर।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘बात हे स्वाभिमान के हमर पहली मतदान के’ कैंपेन लॉन्च किया। इसी के जरिए ‘फर्स्ट टाइम वोटर्स’ तक पहुँचने के लिये NSUI ने कार्यक्रम का आयोजित किया। कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संप्पन हुआ। कार्यक्रम में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी शामिल हुए। एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी, विधायक विकास उपाध्याय, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर एजाज ढेबर, महेंद्र गंगोत्री, पूर्व एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष संजीव शुक्ला, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ उपस्तिथ थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान के तहत NSUI प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में पहली बार के मतदाताओं तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को महापुरुषों की जीवनी पढ़नी चाहिए। युवाओं को शिक्षा पर केंद्रित रहना चाहिए। महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए।

युवाओं को राजनीति में प्रवेश करना चाहिए, चुनाव में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत देश पूरी दुनिया में औसत आयु में सबसे युवा देश है और इतिहास भी गवाह है की जो युवाओं ने किया है उससे देश और दुनिया प्रभावित हुई है युवाओं के ही कार्यों से देश और दुनिया बदलाव होती है और आज भारत देश सबसे युवा देश है इसलिए आप सभी एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है की आपने जो आज अभियान चलाया है इस अभियान से मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में भी हमारी सरकार निश्चित रूप से बनेगी पिछले बार भी एनएसयूआई ने 2018 चुनाव में “हम बदलेंगे राजनीति” जैसा अभियान चलाया था जिसके कारण 2018 में इतने बड़े बहुमत के साथ हमारी सरकार बनी थी और मुझे पूरा भरोसा है कि आज जो अभियान “बात है स्वाभिमान के,हमर पहली मतदान के” यह भी 2023 के चुनाव में बहुत ही सफल अभियान साबित होने वाला है।

एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहां की आने वाले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं इसको देखते हुए आज प्रदेश इकाई ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की है “बात है स्वाभिमान के हमर पहली मतदान के” इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रत्येक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रथम बार मतदान करने वाले छात्रों को एनएसयूआई सीधे महाविद्यालय और विश्वविद्यालय पहुंचकर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां बता कर प्रचार करने का कार्य करेगी यह एक महत्वपूर्ण अभियान है और मैं अपनी ओर से आप सभी एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को यह बताना चाहता हूं कि चुनाव कुछ महीने में होने वाला है अब लगातार नरेंद्र मोदी और अमित शाह प्रदेश का दौरा करते रहेंगे और अपनी बातों पर यह बात कहेंगे कि आप हमें वोट दो और हम सरकार बनाने के बाद डबल इंजन की सरकार चलाएंगे और डबल इंजन में डबल विकास होगा ऐसे खोखले वादे मोदी और शाह प्रदेश में आकर इस तरीके का प्रचार करेंगे पर आप सभी साथियों को मैं यह बताना चाहूंगा कि आपको महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में जाकर डबल इंजन वाले वादे का सच आपको सबके सामने लाना है कि जिस प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार है वहां छात्र विरोधी, युवा विरोधी, गरीब विरोधी, पिछड़ा विरोधी करे हुए हैं यह विषय को लेकर आपको छात्रों के बीच जाना है।

प्प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवाओं को रोजगार देने एवं शैक्षणिक अवसर देने के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए गए हैं। इन सभी कार्यक्रमों के बारे में महाविद्यालयीन छात्रों को जानकारी दी जाएगी। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी युवाओं को बताया जाएगा। इसके माध्यम से प्रदेश के सभी महाविद्यालयों जा कर छात्रों से संवाद करेंगे।

•छत्तीसगढ़ में अगले साल होंगे छात्रसंघ चुनाव: सीएम भूपेश बघेल

एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि छात्रसंघ चुनाव की मांग हम लंबे समय कर रहे थे, मुख्यमंत्री जी ने आज ये मांग पूरी कर दी है। छात्रों को, युवाओं को राजनीति में आगे आने का अवसर मिलेगा। नए नेता तैयार होंगे, छात्रों में उत्साह का माहौल है।

Tags: NSUI बात हे स्वाभिमान के हमर पहली मतदान के

Post navigation

Previous कैट और मेटा भारत में 10 मिलियन व्यापारियों को डिजिटल बनाएंगे
Next छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल: श्रमिक जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया

Related Stories

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

October 26, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
  • फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान

You may have missed

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

October 26, 2026
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी

October 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.