Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रक्तदान से जरूरतमंदों की होती है प्राणो की रक्षा: उद्योग मंत्री कवासी लखमा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रक्तदान से जरूरतमंदों की होती है प्राणो की रक्षा: उद्योग मंत्री कवासी लखमा

Abhinesh Pandey June 14, 2023

विश्व रक्तदाता दिवस पर बड़ी संख्या में लोगों ने किया गया रक्तदान

रायपुर, 14 जून 2023

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर बस्तर (जगदलपुर) जिला रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में महारानी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि रक्तदान पुण्य का कार्य है। रक्तदान से जरूरतमंदो की प्राणों की रक्षा होती है। दुर्घटनाग्रस्त लोगों को अक्सर रक्त की आवश्यकता होती है। कई बार समय पर रक्त उपलब्ध नहीं होने पर व्यक्ति की जान संकट में आ जाती है। किसी व्यक्ति का जीवन रक्त के अभाव में संकट में न पड़े, इसके लिए रक्तदान मानवता के लिए जरूरी है। मंत्री श्री लखमा ने  रक्तदान के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर खुशी जताते हुए कहा कि लोगों के जीवन को बचाने की यह ललक प्रेरणादायी है।
मंत्री श्री लखमा ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा निरंतर रचनात्मक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने रक्तदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि रक्तदाताओं के इस पुनित कार्य से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के प्राणों की रक्षा हो पाएगी। ऐसा पुनित कार्य दूसरों के जीवन के प्रति संवेदनशील रखने वाले व्यक्ति ही सहजता के साथ रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से मन को सुकून मिलता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवोदय के स्वयंसेवक तथा एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. विजय भास्कर, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष श्री एलेक्जेंडर चेरियन सहित जनप्रतिनिधिगण, जिला अस्पताल के कर्मचारी तथा स्वयंसेवी रक्तदाता उपस्थित थे।

Post navigation

Previous भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के अधिकारियों ने मुख्य सचिव से की सौजन्य मुलाकात
Next बैंक लिंकेज महाशिविर में स्वसहायता समूहों को मिला 28.36 करोड़ रूपये से अधिक का ऋण

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.