रायपुर/ रायगढ़। राज्य के कुछ शहरों में आज सुबह से कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमार कार्रवाई जारी है। रायपुर, रायगढ़ में स्टील कारोबारी अजय सिंघल और संजय सिंघल के घर इनकम टैक्स की टीम पहुंची है। शंकरनगर,अवंति विहार व चौबे कालोनी इलाके के आफिस व घर में टीम पहुंची है। ग्रुप के सीए के यहां भी आईटी की टीम ने दबिश दी है। फिलहाल विस्तृत ब्यौरा नहीं मिल पाया है।
