Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मिहीलाल कुर्मी (मिहिर कुर्मी) बनाये गए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सरंक्षण आयोग के रायपुर संभाग उपाध्यक्ष
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मिहीलाल कुर्मी (मिहिर कुर्मी) बनाये गए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सरंक्षण आयोग के रायपुर संभाग उपाध्यक्ष

Abhinesh Pandey April 6, 2023

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता मिहीलाल कुर्मी (मिहिर कुर्मी) अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग का रायपुर संभाग उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।ये जिम्मेदारी उन्हें सामाजिक स्तर पर किये गए विभिन्न कामकाजों के आधार पर संगठन ने दी है। छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शरीफ खान व प्रदेश प्रदेश सचिव शब्बीर अहमद अंसारी के आदेशानुसार रायपुर संभाग के अध्यक्ष अजीम खान ने नियुक्ति की है जो कि रायपुर ज़ोन के अंतर्गत रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी और गरियाबंद जिलों के मानवाधिकार संबधित जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मिहिर कुर्मी जी को मिली इस नई जिम्मेदारी पर लोगों का कहना है कि बिना किसी पद व जिम्मेदारी के भी इन्होने जनसेवाओं में बढ़चढ़ के हिस्सा लिया है। आनेवाले समय में वे निश्चित ही जन मानस हेतु सराहनीय कार्य करेंगे ।इस मौके पर संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी तनवीरुद्दीन (अफरोज) ख्वाजा,पवन जायसवाल,रायपुर संभाग महासचिव प्रद्युमन शर्मा, संभाग महिला विंग की महासचिव कायनात शेख, प्रदेश संगठन सचिव राहुल शर्मा, रायपुर जिला सचिव इमरान बेग सभी ने मिहिलाल कुर्मी जी को रायपुर सम्भाग उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पर हुए बधाई दी है सभी ने आगे और जनसेवा कार्य करने व मानवाधिकार से सम्बंधित शिकायतों में बढ़चढ़ कर जनता के सहयोग करते रहने की शुभकामनाएं दी।

 

मिहिर कुर्मी जी ने कहा कि अगर लोगों का शासन प्रशासन या अन्य किसी के भी द्वारा उनके सामान्य मानव अधिकारों का हनन हो रहा है तो वे अपने अधिकार से सम्बंधित निम्न शिकायतें आयोग के समक्ष रख सकते हैं……

मानव अधिकार – ऐसे सभी अधिकार जो व्यक्ति के जीवन, स्वतंत्रता, समानता एवं प्रतिष्ठा से जुड़े हुए हैं भारतीय संविधान के भाग 3 में मूलभूत अधिकारों के रूप में वर्णित है, उन्हें मानव अधिकार कहा गया है ।

 

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग में आवेदन की प्रक्रिया – 

पीड़ित व्यक्ति निःशुल्क आवेदन आयोग को संबोधित करते हुए अपना हस्ताक्षर एवं पूर्ण पता लिखकर प्रेषित कर सकता है।

 

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग में आवेदन की सीमाएं –

एक वर्ष से अधिक पुरानी घटना, न्यायालय में लंबित प्रकरण, अस्पष्ट व ओछी शिकायत एवं आयोग के क्षेत्राधिकार के बाहर की शिकायतों पर विचार नहीं किया जायेगा

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग का कार्य एवं गतिविधियां सामान्य प्रकरण,जिन पर आयोग द्वारा सुनवाई की जाती है-

1. जेल, अस्पताल एवं थानों का निरीक्षण कर, मानव अधिकारों के हनन की जानकारी लेना एवं मानव अधिकारों के संरक्षण हेतु आवश्यक सुझाव देना ।

2. पुलिस हिरासत, जेल तथा अन्य नजरबंदी केन्द्रों में मानव अधिकारों के संरक्षण को सुनिश्चित करना एवं

प्रभावित पीड़ितो को सहायता दिलाने का कार्य ।

3. शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यापन हेतु व्यवस्था की जांच एवं रैगिंग रोकने हेतु समुचित निर्देश देना।

4. बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं को समान सामाजिक संरक्षण का अधिकार दिलाने का प्रयास करना ।

5. मानव अधिकारों के संरक्षण से संबंधित कानूनों की समीक्षा करना और सुधार के लिए सुझाव देना ।

6. मानव अधिकारों के संबंध में अनुसंधान एवं प्रचार-प्रसार का कार्य करना|

7.मानव अधिकारों के समुन्नति के लिए आवश्यक कार्य करना।

8.स्वास्थ्य एवं जन सेवाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आवश्यक कार्य करना ।

9.शुध्द जलवायु पाने के अधिकार के अंतर्गत, पर्यावरण के संरक्षण संबंधी कार्य हेतु आवश्यक अनुशंसा तथा निर्देश जारी करना ।

10. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1933 के अन्तर्गत शिकायतों की जांच एवं अनुशंसा करना ।

11. शोषण के विरुध्द मानव का दूर व्यवहार और बलाश्रम प्रतिषिध्द के संबंध में आवश्यक अनुशंसा करना।

12. श्रमिकों के हितों की जानकारी एवं विधि मान्य संरक्षण के अंतर्गत अनुशंसा ।

13. सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों के पेंशन एवं महालेखाकार के अन्य प्रकरणों में मानव अधिकारों के अंतर्गत सहायता करना

14. शासकीय सेवक द्वारा किसी व्यक्ति के मानव अधिकारों के हनन से संबंधित शिकायत की जांच एवं निराकरण |

15. मानव अधिकार संबंधित अन्य सभी अधिकार जो भारतीय संविधान के अंतर्गत नागरिकों को प्रदान किये गए है, के संरक्षण हेतु कार्यवाही करना आदि।

हमसे संपर्क : 8461830001,7000278886,9039045588

 

Post navigation

Previous विधायक विकास उपाध्याय ने क्षेत्र एवं प्रदेशवासियो को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी
Next छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा सुंदरकांड एवं भंडारा का आयोजन

Related Stories

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026
सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

September 1, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.