Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी, विधायक गण की बैठक संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी, विधायक गण की बैठक संपन्न

Abhinesh Pandey March 28, 2023

 

*मोदी सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित*

रायपुर/28 मार्च 2023। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी, विधायक गण, जिला अध्यक्ष गण मोर्चा प्रकोष्ठ प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में मोदी सरकार के विरूद्ध निंदा प्रस्ताव पारित हुआ। साथ ही केंद्र की लोकतंत्र विरोधी रवैये के खिलाफ संघर्ष का संकल्प भी लिया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने मोदी सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखते हुये कहा कि भाजपा ने अपनी निम्नस्तरीय सोच, छोटी हरकतों से दुनिया में भारत के लोकतंत्र को शर्मसार किया। राहुल गांधी की आवाज दबाने का जो प्रयास किया वह भारत के लोकतंत्र के लिये खतरे की घंटी है। राहुल गांधी ने केंद्र के काले कारनामे को उजागर किया। संसद में मोदी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया। उन्होंने सवाल पूछा मोदी का अडानी से रिश्ता क्या है? जो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है वह उन्होंने पूछा कि अडानी की शैल कंपनी से 20,000 करोड़ कहां से आया? संसद में उनके माइक को बंद किया। राहुल गांधी ने देश-विदेश से सच्चाई को आवाज दिया। ऐसा परिवार जिसने देश के लिये कुर्बानी दिया उसकी आवाज दबाई जा रही है। अदालत में जो हुआ उसका हम न्यायिक रूप से मुकाबला करेंगे। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करके जल्दबाजी मकान खाली करने की नोटिस यह सब भाजपा के तानाशाही रवैय्या का प्रमाण है। हम सभी लोग केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैय्या की कड़ी निंदा करते है। यह राहुल गांधी की लड़ाई नहीं हम सब की लड़ाई है। हम कांग्रेसजन राहुल गांधी के साथ खड़े है। हमें भाजपा के तानाशाही रवैय्या के खिलाफ आंदोलन चलाना है, हमें यह लड़ाई जमीनी स्तर तक ले जाना है।

बैठक के शुरूआत में अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हम केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ जनता के बीच जायेंगे। आने वाले दिनों में संभागीय सम्मेलन किया जायेगा। हम अपने संगठन की मजबूती के साथ देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ेंगे। सारे मोर्चा प्रकोष्ठ एक साथ मिलकर काम करेंगे। हर संभाग में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। बूथ स्तरीय कमेटियां जहां नहीं बनी उसे पूरा किया जायेगा। मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन, संकल्प शिविर विधानसभा वार प्रशिक्षण, एआईसीसी के निर्देशों का पालन करना है। हमें एकजुटता से भाजपा के तानाशाही रवैये के खिलाफ आंदोलन करना है।

प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने कहा कि अब विधानसभा चुनाव को 6 माह शेष है। 1942 का संघर्ष है करो या मरो। विरोधी दलों से लड़ने के लिये सत्याग्रह आंदोलन, धरना प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक करना होगा। मोदी जी भ्रष्टाचार में लिप्त है। राहुल जी हमेशा कहा करते है छत्तीसगढ़ की मिट्टी में कांग्रेस की खुशबू है।

बैठक को मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री शिव कुमार डहरिया, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने भी संबोधित किया।

बैठक में मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री गुरू रूद्र कुमार, विधायक गण सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, गुलाब सिंह कमरो, डॉ. विनय जयसवाल, अंबिका सिंहदेव, पारसनाथ राजवाड़े, डॉ. प्रीतम राम, यू.डी मिंज, प्रकाश नायक, उत्तरी जांगडे, पुरूषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. के.के ध्रुव, शैलेष पाण्डेय, किस्मत लाल नंद, देवेन्द्र बहादुर सिंह, द्वारिकाधीश यादव, विनोद चंद्राकर, अनिता शर्मा, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, अमितेष शुक्ल, लक्ष्मी ध्रुव, संगीता सिन्हा, कुंवर सिंह निषाद, अरूण वोरा, आशीष छाबड़ा, गुरदयाल सिंह बंजारे, ममता चंद्राकर, भुनेश्वर सिंह बघेल, इंदशाह मंडावी, अनूप नाग, सावित्री मंडावी, राजमन बेजाम, देवती कर्मा, विक्रम सिंह मंडावी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गण गुरूमुख सिंह होरा, पी.आर. खुंटे, अंबिका मरकाम, चुन्नीलाल साहू, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्रीगण वासुदेव यादव, चंद्रशेखर शुक्ला, कन्हैया अग्रवाल, डॉ, थानेश्वर पटिला, रंजीत कोसरिया, राजेन्द्र साहू, सुमित्रा धृतलहरे, जितेन्द्र साहू, अरूण सिसोदिया, अर्जुन तिवारी, द्वितेन्द्र मिश्रा, सीमा वर्मा, शाहिद खान, पियुष कोसरे, कार्यसमिति सदस्य गण विष्णु यादव, जिला शहर एवं ग्रामीण अध्यक्ष गण गिरीश दुबे, उधो वर्मा, डॉ. रश्मि चंद्राकर, हितेन्द्र ठाकुर, भावसिंह साहू, मोहन लालवानी, चंद्रप्रभा सुधाकर, गया पटेल, निर्मल कोसरे, मुकेश चंद्राकर, बंशी पटेल, कुलबीर छाबड़ा, पदम कोठारी, नीलकंठ चंद्रवंशी, राजीव शर्मा, बलराम मौर्य, महेश्वरी बघेल, देवनाथ उसेन्डी, लालू राठौर, सुभद्रा सलाम, अवधेश गौतम, विजय पाण्डेय, विजय केशरवानी, मनोज गुप्ता, सागर सिंह बैस, राघवेन्द्र सिंह, अनिल शुक्ला, अरूण मालाकार, मनोज सागर यादव, राकेश गुप्ता, भागवती राजवाडे, मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, सेवादल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग विभाग प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, प्रदेश इंटक से नरेश देवांगन, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन, विधिक विभाग अध्यक्ष देवा देवांगन, आरटीआई विभाग प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिन्हा, अ.जा. विभाग प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, आई.टी सेल प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा, मछुवा कांग्रेस से दिनेश फुटान, असंगठित कामगार प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मो. अमजद, असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सद्दाम सोलंकी, खेलकूद प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विकलांग सेवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कोचर उपस्थित थे।

 

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा: बिजली की दर में वृद्धि नहीं होना उपभोक्ताओं, किसानों सहित प्रदेशवासियों के हित में महत्वपूर्ण
Next कर्नाटक में 10 मई को मतदान, 13 मई को नतीजा

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.