Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स यूनिवर्सिटी के छत्तीसगढ़ रिसर्च कान्क्लेव-2023 का भव्य शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी के छत्तीसगढ़ रिसर्च कान्क्लेव-2023 का भव्य शुभारंभ

Abhinesh Pandey March 17, 2023

युद्ध मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध: राज्यपाल श्री विश्वभूषण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विचार है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए विश्व मे शांति स्थापित होना पहली प्राथमिकता होना चाहिए। केवल विनाश की ओर ले जाता है। यह मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध है। युद्ध के कारण अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे न केवल विश्व की वित्तीय व्यवस्था बल्कि सामाजिक व्यवस्था भी कमजोर हो जाती है।

मैट्स यूनिवर्सिटी के बिज़नेस एवं मैनेजमेंट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा 17 से 18 मार्च 2023 तक ’वैश्विक वितीय एवं आर्थिक परिवर्तन: विकास पर प्रभाव’ विषय़ पर यहाँ न्यू सर्किट हाउस में आयोजित दो दवसीय छत्तीसगढ़ रिसर्च कॉन्क्लेव-2023 का शुभारंभ राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा वर्तमान में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहें युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति का मार्ग अपनाने की अपील की गई है। युद्ध का प्रभाव लोगों के ऊपर पड़ता है और आम जनता को आर्थिक बदहाली से गुजरना पड़ता है। इसलिए युद्ध और नरसंहार की कीमत पर किसी भी समस्या का हल नहीं निकल सकता है। इसे बातचीत के जरिए ही सुलझाने का रास्ता निकाला जाना चाहिए। विश्व ने दो महायुद्ध और उसके दुष्परिणाम देखे हैं। इनसे दुनिया को सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिका, चीन, जापान, और जर्मनी के बाद विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री ने भारत को पांच ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था बनाने का जो सपना देखा था वह अब वास्तविक स्वरूप ले रहा है। भारत के लाखों वंचित वर्गाे को बैंकिंग तंत्र से जोड़ा गया है और करोड़ों युवाओं को 20 लाख करोड़ से अधिक का मुद्रा ऋण बिना बैंक गारंटी स्वीकृत किया गया है। स्थानीय कुटीर उद्योग एवं उत्पादों को बढ़ावा देने की प्रधानमंत्री की योजना से हजारों युवाओं को रोजगार मिला है।

इस अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया ने वैश्विक वितीय आर्थिक व्यवस्था के विकास पर पड़ने वाले प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किये। छत्तीसगढ़ रिसर्च कान्क्लेव में यूक्रेन के फैशन इंडस्ट्री में सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर कार्यरत ल्यूडमिला मुखरडजी एवं कुलपति प्रो. के.पी. यादव ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने स्मारिका का भी विमोचन किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान, राजकीय गीत तथा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगिरया ने राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन व अन्य अतिथियों को पुस्तक भेंटकर स्वागत किया। महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया ने राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन तथा अन्य अतिथियों को शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के समापन अवसर पर कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। कान्क्लेव के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता शीतल शाश्वत वर्मा ने आर्थिक वित्तीय एवं वाणिज्य के विभन्न विषयों पर प्रतिभागियों को अवगत करवाया ।

विभिन्न राज्यों के शोधकर्ताओं एवं शिक्षाविदों ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. के.पी. यादव, महानिदशक श्री प्रियेश पगारिया, उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांड, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा, बिज़नेस एवं मैनेजमेंट विभाग के विभागाध्यक्ष तथा आयोजक सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, विद्वानगण, विभिन्न राज्यों के शोधार्थी, विद्यार्थीगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Post navigation

Previous राज्य शासन द्वारा संवर्धित कर पर लिए महत्वपूर्ण निर्णय व्यापारियो के लिए राहत – कैट
Next 10 नए खेलो इण्डिया सेंटर्स की स्वीकृति पर साव ने प्रधानमंत्री मोदी व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार माना

Related Stories

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

You may have missed

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

October 10, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.