Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राज्य शासन द्वारा संवर्धित कर पर लिए महत्वपूर्ण निर्णय व्यापारियो के लिए राहत – कैट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य शासन द्वारा संवर्धित कर पर लिए महत्वपूर्ण निर्णय व्यापारियो के लिए राहत – कैट

Abhinesh Pandey March 17, 2023

 

 

*कैट ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं वाणिज्य कर मंत्री टी. एस. सिंहदेव जी का किया धन्यवाद.*

*सरल समाधान योजना से व्यापारी होंगे लाभान्वित – कैट*

रायपुर।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि कैट ने मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी एवं वाणिज्य कर मंत्री माननीय टी.एस. सिंहदेव जी से संवर्धित कर पर छुट की मांग की गई थी जिस पर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शासन द्वारा सरल समाधान योजना के माध्यम से संवर्धित कर पर व्यापारियों को बड़ी राहत दी है।

 

कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने बताया कि कैट ने संवर्धित कर पर व्यापारियों को छूट प्रदान करने हेतु वाणिज्य कर मंत्री माननीय टी.एस. सिंहदेव जी को ज्ञापन दिया था। जिसके परिपेक्ष्य में आज सरल समाधान योजना के माध्यम से राज्य शासन द्वारा संवर्धित कर पर व्यापारियों को विभिन्न नियमों का शिथिलीकरण करते हुए राहत प्रदान की गई ।

सरल समाधान योजना के अंतर्गत उल्लेखित निम्न अधिनियमः-

 

ऽ छत्तीसगढ़ सामान्य विक्रय कर अधिनियम, 1958 (क्र.2 सन 1959)

ऽ छत्तीसगढ़ वाणिज्य कर अधिनियम, 1994 (क्र.5 सन 1956)

ऽ केन्द्रीय विक्रय कर अधिनियम, 1956 (क्र.74 सन 1956)

ऽ छत्तीसगढ़ मूल्य संवर्धित कर अधिनियम, 2005 (क्र.2 सन 2005)

ऽ छत्तीसगढ़ स्थानीय क्षेत्र के माल के प्रवेश पर कर अधिनियम, 1976 (क्र. 52 सन 1976)

ऽ छत्तीसगढ़ होटल तथा वास गृहों में विलास वस्तु पर कर अधिनियम,1988 (क्र.13

सन 1988)

 

के तहत बकाया राशी पर छुट प्रदान की गई है जो निम्नानुसार हैः-

 

1) योजनान्तर्गत वे व्यापारी जिनका बकाया कर 50 लाख से ऊपर है उन्हें 60 प्रतिशत तक कर का भुगतान करना पड़ेगा जिसपर उन्हें 40 प्रतिशत की छुट प्रदान की गई है साथ ही वे व्यापारी जिनका बकाया कर 50 लाख से निचे है उन्हें 40 प्रतिशत तक कर का भुगतान करना पड़ेगा जिसपर उन्हें 60 प्रतिशत की छुट प्रदान की गई है।

 

2) उपरोक्त बकाया कर पर लगी हुई ब्याज दर में भी छुट दी गई है जिसे 10 प्रतिशत निर्धारित किया गया है साथ ही साथ लगे हुए शास्ति को भी पुर्ण रूप से समाप्त कर दिया गया है ।

 

3) वे व्यापारी जिनकी कोई प्रक्रिया विभाग में लम्बित है वे भी इस योजना से लाभ उठा सकते हैं ।

श्री दोशी ने कहा कि संवर्धित मूल्य पर व्यापारियों को राहत प्रदान करते हुए लिए गए निर्णय का कैट स्वागत करती है साथ ही प्रदेश के समस्त व्यापारियों की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी एवं वाणिज्य कर मंत्री माननीय टी. एस. सिंहदेव जी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित करती है।

 

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 7वां वार्षिक खेल उत्सव 2023 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
Next मैट्स यूनिवर्सिटी के छत्तीसगढ़ रिसर्च कान्क्लेव-2023 का भव्य शुभारंभ

Related Stories

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

You may have missed

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

October 10, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.