Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर रेखचंद जैन ने की जनगणना कराने की मांग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर रेखचंद जैन ने की जनगणना कराने की मांग

Abhinesh Pandey March 6, 2023

– पत्र में कहा- पुराने आंकड़ों से अनेक योजनाओं में हो रही दिक्कत
– मुख्यमंत्री भी लिख चुके हैं प्रधानमंत्री को पत्र

जगदलपुर। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर वर्ष 2021 की जनगणना कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले जनगणना निदेशालय को शीघ्र निर्देशित कर कोरोना काल में स्थगित की गई जनगणना प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। ज्ञात हो कि वर्ष 2020 में कोरोना की पहली लहर के दौरान जनगणना का कार्य रोक दिया गया था। वर्ष 2021 के जनगणना के आंकड़ों की अनुपलब्धता के कारण आज भी सरकारी विभाग अंतिम उपलब्ध वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों से काम चला रहे हैं। वर्तमान में अनुमानित आंकड़ों से कुछ विभागों के द्वारा काम चलाया जा रहा है जबकि अधिकांश विभाग पुराने आंकड़ों का ही प्रयोग कर रहे हैं। पत्र में श्री जैन ने लिखा है कि वर्ष 2011 के जनगणना के आंकड़ों के इस्तेमाल से सामाजिक- आर्थिक विकास की अनेकों योजनाओं को बनाने से लेकर उनके क्रियान्वयन तक में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण जनसंख्या का बड़ा समूह उन्हें प्राप्त होने वाले संवैधानिक व अन्य लाभों से वंचित हो रहा है जो समाज हित में उचित नहीं है। भारत में प्रति 10 वर्ष में जनगणना कराने का प्रावधान किया गया है। श्री जैन ने लिखा है कि स्वतंत्रता के पश्चात से आज तक इस नियमित अंतराल पर लगातार जनगणना का कार्य संपादित किया गया है, यद्यपि उस दौर में भी अनेकों आपदाओं का सामना देश के लोगों ने किया है।
**
*मुख्यमंत्री लिख चुके हैं पीएम को पत्र*
राज्य में जनगणना कराए जाने की अनिवार्यता को रेखांकित कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुके हैं। श्री बघेल ने अपने पत्र में जनगणना न होने से अनेक व्यक्तियों को मिलने वाले लाभ से वंचित होने की परिस्थितियां निर्मित होने का हवाला अपने पत्र में दिया है।

Post navigation

Previous भरोसे का बजट, प्रमुख घोषणाएं…
Next संतुलित बजट :मोहन वर्ल्यानी, प्रगतिशील बांस किसान

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.