Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ श्रम कल्याण मंडल द्वारा शैक्षणिक छात्रवृत्ति वितरण समारोह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ श्रम कल्याण मंडल द्वारा शैक्षणिक छात्रवृत्ति वितरण समारोह

Abhinesh Pandey March 1, 2023

रायपुर।

छत्तीसगढ श्रम कल्याण मंडल, रायपुर द्वारा दिनांक 28.02.2023 को न्यू सर्किट हॉउस रायपुर में शैक्षणिक छात्रवत्ति वर्ष 2022-23 के वितरण का आयोजन किया गया। शैक्षणिक छात्रवत्ति वितरण समारोह की अध्यक्षता  अध्यक्ष महोदय, श्री शफी अहमद द्वारा की गई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम में मंडल के सदस्य सर्वश्री मनोज सिंह ठाकुर, श्री शारिक रईस खान, श्री नरेश देवांगन, श्री नरेश गड़पाल, श्री मदन तालेड़ा, श्री कृष्णा दुबे, श्री सुशांतो राय, श्री सुरेश मसीह, श्री आलोक मिश्रा, सहित कल्याण आयुक्त श्री एस. एल. जांगड़े एवं श्रम कल्याण मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही काफी संख्या में छात्र छात्राओं, उनके अभिभावक व कारखाना, संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। सर्वप्रथम माननीय आयुक्त महोदय द्वारा उपस्थित छात्र / छात्रों एवं उनके अभिभावकों को मंडल द्वारा पंजीकृत श्रमिकों हेतु संचालित की जा रही श्रमिक हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए, मंडल में श्रमिकों के पंजीयन के महत्व को बताया।

शैक्षणिक छात्रवत्ति वितरण समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित स्थापनाओं/कारखानों/सस्थानों / ठकदारों एवं अन्य वर्गों के पंजीकृत कर्मचारियों / श्रमिकों के 3677 पुत्र / पुत्रियों को 01 करोड़ 92 लाख 14 हजार छात्रवृत्ति का वितरण कर लाभांवित किया गया ।

उक्त वितरण के दौरान समस्त छात्र छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं कारखानों / संस्थानों के प्रतिनिधियों के द्वारा इस समारोह के आयोजन के लिए माननीय अध्यक्ष महोदय एवं श्रम कल्याण मंडल का सहृदय अभिनंदन एवं तालियों की कुंज से आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित संगठित क्षेत्र के श्रमिको कर्मचारियों एवं उनके पुत्र / पुत्रियों को मंडल की योजनाओं से अवगत कराया गया तथा उन्हें परामर्श दिया गया कि मंडल की योजनाओं का लाभ उठाये। अध्यक्ष श्री शफी अहमद द्वारा छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल में अधिकतम से अधिकतम
संगठित क्षत्रों के कर्मचारियों / श्रमिकों का छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल में पंजीयन कराए जानं व मंडल द्वारा संचालित समस्त कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिकतम से अधिकतम परिवार तक पहुचाने का आह्वान किया जिससे की इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक कर्मचारियों/ श्रमिकों को प्राप्त हो, साथ ही साथ श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष माननीय श्री शफी
अहमद ने अवगत कराया कि पिछले वर्ष की गई घोषणा के अनुसार छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल ने छात्रों को मिलने वाली राशि में तीन गुना तक वृद्धि की हैं।
जिससे श्रमिक भाईयों पर पड़ने वाला आर्थिक भार काफी हद तक कम हुआ है। पिछले वर्ष श्रमिक भाईयों के समक्ष की गई दो नयी योजनाओं के क्रियान्वयन की घोषणा के संबंध में माननीय अध्यक्ष महोदय ने बताया की मंडल द्वारा इस वर्ष मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना के
अंतर्गत 03 हितग्राहियों को 5-5 हजार तथा खेल-कूद प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 01 हितग्राही
को 25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई हैं।

अध्यक्ष महोदय द्वारा आगामी समय में नयी योजनाएँ शुरू किये जाने की जानकारी दी
गई, तथा उपस्थित बच्चों को छत्तीसगढ़ का भविष्य बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना
की और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू
Next सभापति -महापौर के साथ कांग्रेसी पहुंचे ईडी दफ्तर का घेराव करने

Related Stories

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

September 3, 2026
विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

September 3, 2026
जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

September 3, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
  • गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

You may have missed

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

September 3, 2026
विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

September 3, 2026
जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

September 3, 2026
साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम

September 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.