Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • परीक्षार्थियों से रेखचंद जैन ने कहा- विश्वास रखें, सफलता मिलेगी
  • छत्तीसगढ़

परीक्षार्थियों से रेखचंद जैन ने कहा- विश्वास रखें, सफलता मिलेगी

Abhinesh Pandey February 28, 2023

– विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए दी शुभकामनाएं

जगदलपुर। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने परीक्षार्थियों से कहा है कि वे अपनी तैयारियों को लेकर विश्वास रखें, सफलता जरूर मिलेगी। उन्होने समस्त परीक्षार्थियों से कहा है कि परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का तनाव न लें। अपनी तैयारियों को लेकर भरोसा रखें। परीक्षार्थियों को शुभकामना देते कहा कि वे सफल होकर अपना, परिवार, समाज तथा क्षेत्र का नाम जरूर रोशन करेंगे। ज्ञात हो कि मंगलवार से छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं जबकि सीबीएसई व आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं।

**

*स्कूलों में पहुंचकर जैन ने बढ़ाया है मनोबल*

वर्तमान शिक्षा सत्र में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 25 से अधिक हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों में पहुंचकर विधायक रेखचंद जैन ने छात्र- छात्राओं का मनोबल बढ़ाया है। इन स्कूलों में जाकर उपस्थित छात्रों को न केवल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में संचालित योजनाओं तथा स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी बल्कि उनका हौसला भी बढ़ाया। बच्चों की हौसला-अफजाई के लिए अनेक स्कूलों में विधायक ने प्रसिध्द कवि सोहन लाल द्विवेदी की रचना कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, का पाठ भी किया। गौरतलब है कि जगदलपुर विधायक श्री जैन ने यह घोषणा भी की है कि उनके विधानसभा क्षेत्र के जो भी विद्यार्थी दसवीं- बारहवीं बोर्ड परीक्षा की टॉप 10 सूची में आएंगे उन्हें वे 51 हजार रुपये की सम्मान राशि भी देंगे।

Post navigation

Previous प्रदेश के पशुपालकों का हो रहा चहुमुखी विकास : अनिता योगेन्द्र शर्मा
Next दिल्ली के दो मंत्रियों का इस्तीफा

Related Stories

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026

Recent Posts

  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित रहें-मंत्री टंक राम वर्मा

You may have missed

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026
रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू

May 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.