दिल्ली।
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ऑफिस निकल गए हैं। वे अपने समर्थकों के साथ अपनी कार से जांच एजेंसी की ऑफिस के लिए रवाना हुए। इस दौरान पार्टी समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सिसोदिया ने कहा कि देश हित में कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं है।
सिसोदिया को 11 बजे दिल्ली की लोधी रोड पर सीबीआई के हेडक्वॉर्टर पहुंचना है। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज सिसोदिया को पूछताछ के लिए सी बी आई हेडक्वॉर्टर बुलाया गया है। मुझे सूत्रों से जानकारी मिली है कि सिसोदिया को अरेस्ट किया जा सकता है। ये बेहद निराशाजनक है।
