Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सांसद दीपक बैज एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संवेदनशील वनांचल कोलेंग में 100 सीटर कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सांसद दीपक बैज एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संवेदनशील वनांचल कोलेंग में 100 सीटर कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया

Abhinesh Pandey February 20, 2023

 

*162 लाख रुपए की लागत से निर्मित 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण हुआ*

जगदलपुर.

सांसद बस्तर दीपक बैज ने सांसद निधि से 20 लाख रुपए देने की घोषणा की ग्राम पंचायत कोलेंग,मुण्डागढ,छिंदगूर एवं कांदानार को मिलेंगे मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए 5-5 लाख रुपए

 

गाजे-बाजे एवं पारंपरिक धुरुआ लोकनृत्य के साथ सांसद बस्तर दीपक बैज एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का स्वागत किया.

सूदूरवर्ती वनांचल एवं संवेदनशील क्षेत्र में 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन मिलने से क्षेत्र हर्ष की लहर पंचायत प्रतिनिधियों ने सांसद विधायक का आभार व्यक्त किया

सांसद बस्तर दीपक बैज ने अपने उद्बोधन में कहा की बस्तर लोकसभा क्षेत्र के इतिहास से यह पहला अवसर है जब कोइ सांसद कोलेंग जैसे वनांचल में पहुंच रहा है उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की तारीफ करते हुए कहा की पूर्व के विधायक जहां एक बार भी आपके पंचायत में नहीं आए थे यह विधायक 8-10 बार यहां आ चुके हैं तथा हर बार कुछ ना कुछ सौगात दे रहे हैं पहले यह पंचायत बहुत बड़ा था जिससे विकास की योजनाएं नहीं बन पाती थी पर अब चार पंचायत बन जाने से विकास की योजनाएं बनाने में आसानी हो रही हैं तथा सभी पंचायतों को आधारभूत संरचना के लिए प्रर्याप्त राशि भी मिल रही है.

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की कोलेंग क्षेत्र मेरे घर जैसा है इस क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी पूर्व में यहां पहुंचना बहुत ही दूभर था पर हमारी सरकार बनने के बाद अब चमचमाती सड़क बन गई है जिससे यह क्षेत्र भी मुख्यालय से जुड़ गया है आज कोलेंग क्षेत्र में सड़क पुल पुलिया बिजली एवं सभी आधारभूत संरचना पहुंच गई है यहां के बच्चों को पढ़ाई में परेशानी ना हो इसलिए 162 लाख रुपए की लागत से 100 सीटर कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया गया है अभी कोलेंग में 10 वीं तक पढ़ाई हो रही है आगामी वर्षों में इसे 12वीं कक्षा तक किया जाएगा.

इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज के साथ विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जनपद सदस्य सोनमती ,सोनारी नाग सरपंच कोलेंग,राम सिंह सरपंच मुण्डागढ,सम्पा नाग, सरपंच छिंदगुड ,सहदेव बली बघेल,सुखदेई बघेल सरपंच कांदानार,हडमा राम उप सरपंच,बीर सिंह ब्लाक अध्यक्ष, महादेव नाग,तारा बेंजाम, जयदेव नाग, दिनेश यदु,अमजद खान, संतोष सिंह, हेमू उपाध्याय, अवधेश झा,अनुराग महतो,सोनारू,हिरमा राम,बुलकू राम, चन्द्र साय,ज्ञानेन्द्र चौहान,रवि चौहान,राधा मोहन दास,सोमधर,कार्तिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे.

Post navigation

Previous पंडरिया : बेजुबान पशुओं की सेवा स्थल के लिए न.प. अध्यक्ष की बेहतर पहल
Next कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू – केदार कश्यप

Related Stories

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

You may have missed

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026
विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.