Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रधानमंत्री आवास के लिए भूपेश के खिलाफ सड़क पर उतर रही है जनता- विजय शर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास के लिए भूपेश के खिलाफ सड़क पर उतर रही है जनता- विजय शर्मा

Abhinesh Pandey February 19, 2023

 

*20 फरवरी को 11 विधानसभा क्षेत्रों में मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत विधायक निवास घेरेगी भाजपा*

*भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन कांकेर, भाजपा अध्यक्ष अरुण साव महासमुंद, वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल राजिम, राजेश मूणत, रायपुर पश्चिम में करेंगे आंदोलन का नेतृत्व*

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर गरीब को उसका पक्का मकान देना चाहते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार गरीबों और प्रधानमंत्री के बीच में दीवार बन कर खड़े हैं। प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए संकल्पित है और इसलिए हम विधानसभा स्तर पर मोर आवास मोर अधिकार को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। अब तक 23 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता जनता को साथ लेकर विधायक निवास का घेराव कर चुकी हैं। अब 20 फरवरी को प्रदेश के 11 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन कांकेर, भाजपा अध्यक्ष अरुण साव महासमुंद, वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल राजिम ,राजेश मूणत,महेश गागड़ा, रायपुर पश्चिम, कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधानसभा में रामसेवक पैकरा, सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विधानसभा में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, रायगढ़ विधानसभा में सांसद गोमती साय, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में सांसद सुनील सोनी, गुंडरदेही विधानसभा में संजय श्रीवास्तव, के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व प्रधानमंत्री आवास प्रभावित एक साथ 11 विधानसभा में कांग्रेसी विधायक का घेराव किया जाएगा। विजय शर्मा ने बताया कि जहाँ भाजपा विधायक होंगे वहाँ कलेक्टर का घेराव किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री आवास से वंचित लोगों से मिलकर वास्तविक स्थिति का विश्लेषण कर रही है और अब तक के आंकड़े बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने गरीबों के आवास छीन कर जो अन्याय किया है, उसके खिलाफ पूरे प्रदेश में जनता इस सरकार का विरोध कर रही है और भाजपा के मोर आवास मोर अधिकार जन आंदोलन में शामिल हो रही है।
उन्होंने कहा कि 90 विधानसभा क्षेत्र में घेराव के पश्चात में भाजपा मोर आवास मोर अधिकार के तहत हर जिले में और प्रदेश स्तर पर विशाल आंदोलन करेगी।

Post navigation

Previous कांग्रेस महाधिवेशन की आमसभा में दो लाख लोग जुटाने का तय हुआ लक्ष्य
Next बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने मंत्रिपरिषद की बैठक में मिली मंजूरी

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.