Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर शहर वासियों को मिली दो बड़ी सौगातें : तेलघानी आरओबी और गोगांव आरयूबी का हुआ लोकार्पण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर शहर वासियों को मिली दो बड़ी सौगातें : तेलघानी आरओबी और गोगांव आरयूबी का हुआ लोकार्पण

Abhinesh Pandey February 3, 2023

 

*6 लाख से अधिक शहर वासियों को मिलेगी अबाध यातायात की सुविधा*

*आम जनता के हितों का खयाल रखने के लिए मुख्यमंत्री का लोक निर्माण मंत्री ने जताया आभार*

रायपुर, 3 फरवरी 2023/

रायपुर शहरवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग आज पूरी हो गयी है। लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर रेलवे स्टेशन के पास 35.54 करोड़ रूपए की लागत से बना 526 मीटर लंबा तेलघानी रेलवे ओवरब्रिज ब्रिज तथा उरकुरा- सरोना बायपास रेल लाइन में 15.73 करोड़ रूपए की लागत से तैयार 407 मीटर लंबे और 7.5 मीटर चौड़े गोगांव रेलवे अंडर ब्रिज का लोकार्पण किया। इन दोनो बड़े निर्माण कार्यों की सौगात मिलने से रायपुर शहर की जनता को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी और यहां लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।

तेलघानी आरओबी से लगभग 3 लाख से अधिक आम नागरिकों के साथ-साथ संपूर्ण नगरीय क्षेत्र को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 6 एवं 7 के लिए सुगम यातायात उपलब्ध होगा। इसी तरह से गोगांव आरयूबी के शुरू हो जाने से इस क्षेत्र की लगभग 3 लाख से भी अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। इन दोनों सुविधाओं के लिए श्री साहू ने छः लाख से अधिक शहर वासियों की ओर से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ये दोनों ही ब्रिज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की प्राथमिकता वाले कामों में थे और इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए थे।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि अब इन दोनों ब्रिजों से शहर वासियों को आने जाने में कोई तकलीफ नहीं होगी। शहर का एक कोना दूसरे कोने से आज जुड़ गया है और अब इस पार- उस पार की सीमाएं भी खत्म हो गयी हैं। दोनों ब्रिजों से शहर के दोनों तरफ आवागमन केसाथ साथ व्यापार व व्यवसाय और मेलजोल भी तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने यहा भी बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए पुराने तेलघानी ओवरब्रिज से भारी वाहनों का आवागमन भी बंद कर दिया गया है अब इस ब्रिज से केवल दो पहिया और छोटे चार पहिया वाहन ही गुजर सकेंगे। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री श्री बघेल की अगुवाई में कई ऐसी योजनाएं चलाई हैं जिससे लोगों की जेब में पैसा आया है। पहले शहर की यातायात व्यवस्था 7-8 लाख की आबादी के हिसाब से थी परन्तु अब यह बढ़कर लगभग 25 लाख की आबादी तक पहुंच गयी है। शासन की योजनाओं से लाभ लेकर लोगों ने अपनी सहूलियत के लिए वाहन भी खरीदे हैं तो उनको चलाने के लिए अच्छी सड़कें देना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी जिम्मेदारी को निभाते हुए शहर में दो नए ब्रिजों का आज लोकार्पण हुआ है। लोगों को निरंतर अबाध आवागमन की सुविधा मिलेगी इसके लिए मैं मुख्यमंत्री सहित लोक निर्माण मंत्री का भी आभार व्यक्त करता हूं।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री ऐजाज ढेबर, रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित लोक निर्माण विभाग एवं रेल विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous शरीर नहीं, मन और आत्मा से देखिए तृतीय लिंग विमर्श पर अंतरराष्ट्रीय सेमीनार
Next शमशान घाट का सौन्दयीकरण, जीर्णोधार हेतु  संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने किया भूमि पूजन 

Related Stories

सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन

October 11, 2026
रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 

October 11, 2026
सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

October 11, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन
  • रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 
  • सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
  • सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी
  • शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण

You may have missed

सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन

October 11, 2026
रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 

October 11, 2026
सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

October 11, 2026
सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी

October 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.