Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज 29 जनवरी को कृषि महाविद्यालय में करेंगे पुरखा के सुरता
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज 29 जनवरी को कृषि महाविद्यालय में करेंगे पुरखा के सुरता

Abhinesh Pandey January 28, 2023

दानदाताओं के 3000 वंशजों को एकत्र कर रही है

रायपुर। छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज में दान की महान परंपरा है। सिर्फ रायपुर के पूर्व दिशा से प्रारंभ करें तो इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल ने 1728 एकड़ भूमि कृषि अनुसंधान विकास व कृषि शिक्षा विकास के लिए प्रदान की। नगर मध्य बेबीलॉन के बाजू व सामने स्थित नवनिर्मित राम मंदिर से लेकर तेलीबांधा तालाब तक की लगभग 400 एकड़ भूमि दाऊ दीनानाथ अग्रवाल ने दान किया। डी. के. एस. अस्पताल के बारे में पूरा प्रदेश जानता है कि यह दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के दान से निर्मित है। परंतु बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने अपने पिता बिसेशर
नाथ के नाम से टीवी अस्पताल हेतु टाटीबंध में 65 एकड़ जमीन दी थी जिसमें आज एम्स बना है। पूरे प्रदेश में 100 से अधिक धर्मशाला, तालाब, मठ, मंदिर, चिकित्सालय, शैक्षणिक संस्थान जिसमे पुरानी बस्ती स्थित महाराज बांध तालाब, जैतु साव मठ, नागरी दास मंदिर, महासमुंद में बम्हनी मंदिर, प्रसिद्ध सिरपुर मंदिर, प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के दान की राशि या
भूमि पर निर्मित है। हमें यह बताते हुए भी गर्व हो रहा है पूर्वजों की दान की परंपरा को वर्तमान छत्तीसगढ़ी
दाऊ अग्रवाल समाज आगे बढ़ा रहा है। कोरोना काल में हमने लगभग 99 टन सब्जी निःशुल्क वितरित की। हमारा सौभाग्य है कि रायपुर में भूखे लोगों को भोजन कराने वाले लगभग 90% समाजसेवी संस्थाओं को हम लगातार 45 दिनों तक मुफ्त सब्जी उपलब्ध कराते रहें।
वर्तमान में समाज द्वारा एक एंबुलेंस व एक मोक्षअंजली शव वाहन भी संचालित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज अपने पूर्वजों के महान दान की यादें व जिम्मेदारियों को संभालने के लिए उनके लगभग 3000 वंशजों को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर
स्थित सभागृह में 29 जनवरी दिन रविवार को पुरखा के सुरता के नाम से एकत्र कर रहा है।

2 सत्र में आयोजित पुरखा के सुरता कार्यक्रम प्रथम सत्र में समाज के दाऊ विट्ठल अग्रवाल व मुख्य सत्र में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की आसंदी में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी होंगे। आयोजन का मुख्य विषय यह है कि छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज विगत वर्षो से यह महसूस कर रहा था कि हमारे पूर्वजों ने जिस उद्देश्य से मंदिर, तालाब, चिकित्सालय व धर्मशाला में जमीन व राशि दान की, वर्तमान समय में उसका समुचित उपयोग नहीं हो पार हा है। पूर्वजों द्वारा दिए दान के उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो रही है। दाऊ अग्रवाल समाज ने तय किया है कि वे अपने दानदाताओं के वंशजों का एकत्रीकरण कर उन्हें अपने गौरवशाली अतीत से अवगत कराएंगे व दाऊ अग्रवाल समाज के दानों का संकलन कर दानदाता पूर्वजों की इच्छा अनुसार चिकित्सालय मठ मंदिर धर्मशाला तालाब व राशि को जन उपयोग के कार्य में पुनः लगाएंगे।

इस पुरखा की सुरता कार्यक्रम के माध्यम से समस्त दानों का संचालन दाऊ अग्रवाल समाज के वंशजों के हाथ में लेने के लिए वृहद कार्ययोजना बनाई जाएगी। ताकि पूर्वजों की मंशा अनुरूप दान की भूमि, तालाब, धर्मशाला, मठ, मंदिर, औषधालय, चिकित्सालय का जनहित में पुन: उपयोग प्रारंभ किया जाए। वृहत कार्य योजना के साथ एक सशक्त समिति जिसमें समाज के हाईकोर्ट के जज, वरिष्ठ वकील, प्रोफेशनल, समाजसेवी को समाहित कर बनाया जाएगा। जो राज्य सरकार, केंद्र सरकार से व आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्यवाही कर दान का व्यवस्थापन करेगा।

हम इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के दानवीर दाऊ कल्याण सिंह जी के नाम पर एक राज्य अलंकरण प्रारंभ करने की भी मांग करेंगे।

अद्भुत बात यह है कि हमारे यहां दहेज नाम की व्यवस्था आज भी नहीं है।

अगर हमारी पीढ़ी की बात करें तो सभी लगभग सभी जाति एवं धर्म के लोग और क्षेत्र
के 50% उसी डी. के. एस. अस्पताल में पैदा हुए थे।

Post navigation

Previous सन एंड सन ज्वेलर्स के मनीष शर्मा का निधन
Next छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने एकजुट हुए साहित्यकार

Related Stories

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026

Recent Posts

  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

You may have missed

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.