Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कृति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में 74वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कृति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में 74वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया

Abhinesh Pandey January 27, 2023

 

रायपुर। कृति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आज यानी 26 जनवरी 74वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष श्री हेमंत वर्मा ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद कृति ग्रुप के डायरेक्टर श्री अभिषेक अग्रवाल एवं एकेडमिक डायरेक्टर श्री बी.सी. जैन ने हेमंत वर्मा का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

इस मौके पर श्री वर्मा ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की विशेषता बताते हुये कहा कि “आज भारत विकास के रास्ते पर निरंतर अग्रसर है, इसमें भारतीय संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिस भारत के निर्माण का सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था वह निश्चित ही आज पुरा होता हुआ दिख रहा है एक शैक्षणिक संस्थान होने के नाते एक शिक्षक की भुमिका सदैव एक ऐसे छात्र के निर्माण में होनी चाहिए जो समाज को एक सार्थक मार्ग पर ले जाने में सक्षम।”

इस अवसर पर कृति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल नें अपने उद्बोधन में सभी की शुभकामनायें देते हुए कहा कि “गणतंत्र दिवस का यह दिन हर भारतीय के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि भारत का संविधान देश के तमाम नागरिकों को सम्मान जनक स्थान दिलाने में प्रभावी है।”

इंस्टीट्यूट के एकेडमीक डायरेक्टर बी सी जैन नें इस अवसर पर कहा कि “जिस तरह भारत का संविधान एक सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भुमिका निभा रहा है ठीक उसी तरह हर एक नागरिकों को सकारात्मक उर्जा के साथ अपने कार्यों और अपने दायित्वों को निभाना चाहिए तभी यह राष्ट्र प्रगति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहेगा।”

इस मौके पर के.एस.बी.एम. की प्राचार्या श्रीमती रूपाली चौधरी ने अपने उद्बोधन में सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र का यह दिन ही असल मायनों में हमें वास्तविक स्वतंत्रता का आभास कराता है क्योंकि कोई राष्ट्र स्वाधीन तभी होता है जब उसका अपना संविधान हो और हमारा इसकी गरिमा प्रतिक है।”

गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमें इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ के संस्कृति को दर्शाते हुए अपनी कलाओं का बेहतर प्रदर्शन भी किया।

इंस्टीट्युट में टीचर एजूकेशन की प्राचार्या श्रीमती निधि शुक्ला ने अपनी ओर से सभी को शुभकामनाएं दी और मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री हेमंत वर्मा का आभार प्रकट किया। इस गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन में इंस्टीट्यूट के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण और सभी विभाग के विद्यार्थी मौजुद रहें पूरा कार्यक्रम इंस्टीट्यूट के प्रांगण में संपन्न हुआ।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक : अध्यक्ष आई के गोहिल ने ध्वजारोहण किया
Next कलिंगा विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Related Stories

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026

Recent Posts

  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

You may have missed

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.