Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • हत्या के प्रयास का आरोपी युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के साथ आयोजन में नज़र आया, पुलिस बता रही फ़रार
  • छत्तीसगढ़

हत्या के प्रयास का आरोपी युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के साथ आयोजन में नज़र आया, पुलिस बता रही फ़रार

Abhinesh Pandey January 26, 2023

रायपुर।
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव पलक वर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव इक़बाल ग्रेवाल इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं । दुर्ग संभाग प्रवास पर उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की ।
ग़ौरतलब हैं की राष्ट्रीय महासचिव एवं सचिव के साथ हत्या के प्रयास के आरोप में फ़रार आरोपी भावेश शुक्ला भी मंचस्थ दिखा । भावेश शुक्ला के ख़िलाफ़ थाना आज़ाद चौक रायपुर में हत्या का प्रयास, बलवा की धारा में आरोप दर्ज हैं और पुलिस निरंतर भावेश शुक्ला को फ़रार बता रही हैं । हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध में फ़रार आरोपी का इस तरह खुले आम कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ कार्यक्रम में शामिल होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाता हैं । कई तस्वीरों में आरोपी भावेश शुक्ला युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव पलक वर्मा के बाजू में बैठा देखा जा सकता हैं । गंभीर आरोपों में फ़रार आरोपी का राष्ट्रीय पदाधिकारियों के इतने क़रीब मौजूद रहने से राष्ट्रीय नेताओं की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में हैं ।
बताया जाता हैं की भावेश शुक्ला पर दर्ज गंभीर अपराध की जानकारी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को भी हैं और उसके ऊपर कभी भी निष्कासन की कार्यवाही हो सकती हैं ।
*यह हैं घटना*
थाना आज़ाद चौक, रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 350/2022 के अनुसार भावेश शुक्ला, शान्तनु झा, सुमित शुक्ला, प्रभाकर झा विनीत पवार एवं अन्य ने छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री वैभव शुक्ला के ऊपर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया था । हमले में घायल वैभव शुक्ला को गंभीर अवस्था में एम्स रायपुर में भर्ती करवाया गया था । इस मामले में पुलिस ने भावेश शुक्ला, शान्तनु झा, सुमित शुक्ला, प्रभाकर झा विनीत पवार एवं अन्य के ख़िलाफ़ भादवी की धारा 307, 323, 294, 506, 147, 148 के अन्तर्गत अपराध दर्ज किया हैं ।
अपराध में सह अभियुक्त शान्तनु झा एनएसयूआई रायपुर का शहर ज़िला अध्यक्ष हैं । प्रभाकर झा दक्षिण विधानसभा युवा कांग्रेस का महासचिव हैं ।
पुलिस के अनुसार घटना के सभी आरोपी इस वक़्त फ़रार हैं । पर इस तरीक़े से खुलेआम आरोपियों के घूमने और कार्यक्रमों में नज़र आने से पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान उठने लाज़मी हैं ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Post navigation

Previous भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में छःग के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने फहराया तिरंगा
Next मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में ‘अमर वाटिका’ का किया लोकार्पण, शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Related Stories

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के सुरक्षित भविष्य की बनी मजबूत नींव

You may have missed

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

September 2, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.