रायपुर । सुविख्यात श्रीराम कथा वाचक श्री धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री गुढिय़ारी के दही हांडी मैदान में कथा वाचन के बाद चंदखुरी स्थित कौशल्या माता का दर्शन लाभ प्राप्त किये। वहां उन्होंने माता की पूजा-आरती भी किया। माता रानी का दर्शन कर वे अत्यंत भाव-विभोर हो गये, इस दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर की वैभव छटा बहुत सुंदर है। इस अवसर पर उनके साथ श्री राम कथा आयोजक ओमप्रकाश मिश्रा, संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय, बसंत अग्रवाल, संतोष सेन, केशव मेहता शामिल थे।
