Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • संसदीय सचिव बने दिव्यांग केदारनाथ का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संसदीय सचिव बने दिव्यांग केदारनाथ का सहारा

Abhinesh Pandey January 18, 2023

– इलेक्ट्रिक ट्राई सायकल मिलने पर सीएम बघेल व विधायक जैन का माना आभार
जगदलपुर। बुधवार को फिर एक बार संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर श्री रेखचंद जैन अपने विधानसभा क्षेत्र के बाशिन्दे का सहारा बने। मौका था नगर निगम क्षेत्र के डा अब्दुल कलाम वार्ड निवासी केदारनाथ मेश्राम को इलेक्ट्रिक ट्राई सायकल प्रदान करने का। दरअसल कुछ दिन पहले वह अपने वार्ड पार्षद सुखराम नाग के साथ विधायक कार्यालय पहुंचे थे, जहां संसदीय सचिव व विधायक श्री रेखचंद जैन ने उनकी परेशानी को सुनकर तत्काल समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया था। बुधवार को श्री जैन ने केदारनाथ मेश्राम को बुलवाकर अपने स्टाफ को आड़ावाल भेजकर इलेक्ट्रिक ट्राई सायकल मंगवाई और विधायक कार्यालय में प्रदान किया। विधायक की इस पहल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते श्री मेश्राम ने जमकर तारीफ की। उन्होने कहा कि विधायक श्री जैन के प्रयास से उनकी अनेक परेशानियों का अंत हुआ है। इस मौके पर श्री मेश्राम ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधायक श्री रेखचंद जैन और वार्ड पार्षद सुखराम नाग का आभार माना। इलेक्ट्रिक ट्राई सायकल प्रदान करने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, अजय करण राज, यशपाल सिंह ठाकुर, मानसिंह ठाकुर आदि मौजूद थे। ज्ञात हो कि संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक श्री रेखचंद जैन अपने विधानसभा क्षेत्र के हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत मदद दिलवाते रहे हैं। अब तक उन्होने समाज कल्याण विभाग के मार्फत सैकड़ों दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक ट्राई सायकल, बैशाखी, हियरिंग एड आदि दिलवाया है।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री 18 जनवरी को तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात
Next प्रकृति की गोद में बसे कोरिया जिले को झुमका आइलैंड के रूप में एक नया टूरिज्म डेस्टिनेशन मिला है – ताम्रध्वज साहू

Related Stories

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

You may have missed

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

October 10, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.