रायपुर । एक बार फिर सूबे में कुछ लोगों के यहां शुक्रवार तड़के ईडी ने छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक आईएएस अन्बलगन पी के घर में और अशोका टावर, ऐश्वर्या किंग्डम समेत शंकर नगर के कुछ बंगलों में छापेमार कार्रवाई चल रही है। आईएएस अन्बलगन पी के रायपुर और भिलाई स्थित घरों में भी अधिकारी जांच कर रहे हैं।ये पूरी छापेमारी प्रदेश में हुए कोयला घोटाले से जुड़ी हुई बताई जा रही है।
पी अन्बलगन अभी पर्यटन एवं संस्कृति सचिव हैं। इससे पहले खनिज सचिव रहे हैं। इनकी पत्नी अलरमई मंगई डी भी आईएएस हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक और वर्तमान में एक बोर्ड के अध्यक्ष के घर पर भी कार्रवाई जारी है। 20 अलग-अलग टीम शहर के कई जगहों पर छापेमारी की तैयारी से गुरुवार रात में होटलों में रुकी हुई थी।
छत्तीसगढ़ में फिर कई जगहों पर ईडी ने की छापेमार कार्रवाई चल रही है। आईएएस पी. अन्बलगन के निवास पर ईडी का छापा सुबह से जारी है। सीआरपीएफ जवानों के साथ अधिकारियों की टीम उनके निवास पर मौजूद हैं। इधर पटेल ट्रांसपोर्टर्स के रायपुर और बिलासपुर के ठिकाने पर ईडी ने दबिश दी है। महासमुंद में अग्नि चंद्राकार के यहां भी छापेमारी की जानकारी लगी है।
जैसे कि मालूम हो छत्तीसगढ़ में पिछले कई महीनों से छापेमार कार्रवाई चल रही है। आईटी के बाद अब ईडी की कार्रवाई जारी है। प्रदेश में पिछले महीने बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और रायपुर में कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों के घर कार्रवाई की गई थी।
