Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा शोधकर्ताओं के लिए  इंटर्नशिप कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
  • Feature
  • latest
  • Popular
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा शोधकर्ताओं के लिए  इंटर्नशिप कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

Abhinesh Pandey January 12, 2023

रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान है।जिसे राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद(नैक) के द्वारा बी प्लस रेंक की मान्यता प्रदान की गयी है।यह छत्तीसगढ़ में एकमात्र निजी विश्वविद्यालय है जो एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 में उच्चस्तरीय 101-150 विश्वविद्यालयों में शामिल है। कलिंगा विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, बार काउंसिल ऑफ इंडिया, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद आदि प्रतिष्ठित संस्थानों से मान्यता प्रदान की गयी है।

मूल्य आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान पर केंद्रित कलिंगा विश्वविद्यालय में नये शोध और नयी खोज को विकसित करने के लिए सर्वसुविधायुक्त सेंट्रल इंस्ट्रुमेंटेशन सुविधा (सीआईएफ) की स्थापना की गयी है। कलिंगा विश्वविद्यालय में मूल्य आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान पर केंद्रित नये शोध और नयी खोज को विकसित करने के लिए सर्वसुविधायुक्त सेंट्रल इंस्ट्रुमेंटेशन सुविधा (सीआईएफ) की स्थापना की गयी है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

केंद्रीय उपकरण सुविधा (सीआईएफ)का लक्ष्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विविध क्षेत्रों में अत्याधुनिक अनुसंधान के लिए सबसे अद्यतन और उन्नत विश्लेषणात्मक तकनीकों के साथ एक केंद्रीय सुविधा प्रदान करना है।इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सीआईएफ के द्वारा विश्वविद्यालयीय छात्रों और शिक्षकों के साथ-साथ बाहरी शैक्षणिक संस्थानों,शोधकर्ताओं एवं औद्योगिक संस्थाओं के प्रशिक्षकों के लिए भी निर्धारित शुल्क लेकर उच्च-स्तरीय शोध उपकरणों को उपलब्ध कराकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।जिससे एक बेहतर शोध वातावरण बन सके।कलिंगा विश्वविद्यालय में सीआईएफ विभाग के द्वारा श्रृंखलाबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।इसी तारतम्य में  सीआईएफ के द्वारा शोधकर्ताओं के लिए विश्वविद्यालय के फार्मेसी भवन में 9 जनवरी 2023 को छः महीने के इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

उक्त शुभारंभ समारोह की शुरुआत कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर. श्रीधर, महानिदेशक डॉ. बैजू जॉन , कुलसचिव डॉ.संदीप गांधी, डीएए श्री राहुल मिश्रा और समस्त संकाय के अधिष्ठाता और प्राध्यापकों की उपस्थिति में माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुयी। विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ बैजू जॉन ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटर्नशिप भविष्य की नींव है।नवीन प्रशिक्षणार्थियों कोअपने कौशल में सुधार करने और अपनी क्षमताओं को पहचानना बहुत जरूरी है उन्होंने यह भी कहा कि छह महीने के इंटर्नशिप कार्यक्रम कठोर अभ्यास, छात्रों और विशेषज्ञ संकाय सदस्यों के प्रयासों के साथ ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से सीखने पर केंद्रित हैं।

इस अवसर पर उपस्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर ने इन कार्यक्रमों को शुरू करने के लिए किए गए प्रयासों के लिए सीआईएफ की  टीम को बधाई दी और सभी की सफलता की कामना की। उन्होंने अपने अनुभव को भी साझा करते हुए कहा कि दैनिक जीवन में आज सबसे अधिक कौशल विकास की आवश्यकता है। उन्होनें अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षकों से इंटर्नशिप के दौरान  समर्पण के साथ काम करने और नया कुछ सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि छात्रों को उपलब्ध संसाधनों का पूरी तरह से कुशल उपयोग करना चाहिए।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटर्नशिप कार्यक्रमों का लक्ष्य इंटर्न को सफल होने और दुनिया भर में होने वाले बदलावों के साथ तालमेल बिठाने में सक्षम बनाना है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अकादमिक मामलों के अधिष्ठाता  श्री राहुल मिश्रा ने भी इंटर्नशिप करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान विभिन्न संकाय के अधिष्ठाता,प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थें।कार्यक्रम का संचालन फैशन डिजाइनिंग विभाग के विभागाध्यक्ष श्री कपिल केलकर ने किया जबकि  धन्यवाद ज्ञापन महानिदेशक डॉ बैजू जॉन के द्वारा किया गया।

Post navigation

Previous जल्द ही शुरू होंगे एक्सप्रेस-वे, गोगांव अंडर ब्रिज एवं तेलधानी ओवर ब्रिजः  ताम्रध्वज साहू
Next राजधानी के 4 शैक्षणिक संस्थानों एवं 4 ग्राम पंचायतों में चलाया गया यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम

Related Stories

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026
सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

September 1, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.