Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राजेन्द्र ओझा का नाम दर्ज हुआ “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड” में
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजेन्द्र ओझा का नाम दर्ज हुआ “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड” में

Abhinesh Pandey January 11, 2023

 

*सर्वाधिक भाषा के पंचांग एवं कैलेंडर एकत्रित कर बनाया वर्ल्ड रिकार्ड*

रायपुर।

श्री राजेन्द्र ओझा के नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के दो रिकार्ड दर्ज हुए हैं। एक सर्वाधिक भाषा के पंचांग एकत्रित करने हेतु एवं दूसरा सर्वाधिक भाषा के कैलेंडर एकत्रित करने हेतु। रिकार्ड से संबंधित प्रमाण पत्र डॉ. केशरीलाल वर्मा, कुलपति, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय एवं परम पूज्य महंत श्री रामसुंदर दास, दूधाधारी मठ एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के करकमलों से सौंपे गए। इस अवसर पर डॉ. मृणालिका ओझा, किशोर साल्वे, ह्रषीक, सुरेश यादव, श्रीमती सोनल शर्मा, गोल्डन बुक प्रतिनिधि, राजेश भाई आदि उपस्थित थे।

*पंचांग*
बांग्ला, ओडिया, मराठी, पंजाबी, गुजराती, कन्नड, तेलुगू, सिंधी, मलयाली, हिन्दी, तमिल आदि भाषाओं के पन्द्रह से अधिक पंचांग एकत्रित किये गए हैं।

*कैलेंडर*
हिन्दी, अंग्रेजी, ओडिया, तेलुगू, बांग्ला, मराठी, पंजाबी, गुजराती, उर्दु, कन्नड, मलयालम, सिंधी, छत्तीसगढ़ी, डोगरी, मैथिली, लद्दाख, गोवन, मणिपुरी, तमिल, मिजोरम, भोटी, असमिया, चैत्र कैलेंडर, चर्च कैलेंडर आदि के पच्चीस से ज्यादा कैलेंडर एकत्रित किये गए हैं।

राजेन्द्र ओझा ने एक मुलाकात में बताया कि इस काम में उन्हें रायपुर के अतिरिक्त असम, गोवा, मणिपुर, महाराष्ट्र, मिजोरम, पुड्डुचेरी, लद्दाख, जम्मू, झारखंड, अरूणाचल आदि प्रदेशों के अनुकृति, रोशनी, हरजीत जुनेजा, तन्मय बोस, आई. एस. बी. वी. श्रीनिवास राव, श्रीमती सोनल शर्मा, एन. के. चंचलानी, जयप्रकाश मसंद, के. कृष्णमूर्ति कासी, बलराम कृष्ण घंटासाल, अमृत अग्रवाल, त्रूषित त्रिवेदी, जैनेन्द्र चौहान, ए. के. रंजीत, ई. विजय लक्ष्मी, प्रभु देसाई, डॉ. हनुमंत चोपडेकर, डॉ. भूषण भावे, डॉ. विपिन पांडे, वासुदेव वाधवा, ए. आर. खान, शंकरलाल अग्रवाल, संजीव साहू, जयंत झा, डॉ. अभिषेक यादव, एस. पी. जैकब, प्रोफेसर ललित मगोत्रा, पवन वर्मा, डॉ. एस. पद्मप्रिया, चंद्रशेखर, जितेन्द्र झा आदि का महत्वपूर्ण एवं निःस्वार्थ सहयोग प्राप्त हुआ जिसके बिना यह उपलब्धि प्राप्त करना असंभव ही था।

 

Post navigation

Previous उत्साह के साथ संपन्न हुआ चेंबर का 63वां वार्षिक सम्मेलन, मुख्यमंत्री का कापियों से किया गया तुलादान
Next छत्तीसगढ़ी फिल्म “ले चलहुं अपन दुवारी” 13 जनवरी से

Related Stories

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

You may have missed

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026
संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.