Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पांच जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प, डेढ़ सौ से अधिक पदों पर होगी भर्ती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पांच जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प, डेढ़ सौ से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Abhinesh Pandey December 30, 2022

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए पांच जनवरी को राजधानी रायपुर के पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित होगा। जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित इस कैम्प से 165 विभिन्न पदों पर बेरोजगार युवाओं की प्रतिष्ठित संस्थाओं में भर्ती हो सकेगी। यह कैम्प सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस कैम्प में महावीर शिक्षा प्रसार समिति द्वारा मैनेजर सहित व्याख्याताओं के पचींस पदों पर भर्ती होगी। इन पदो के लिए आर्टस, साइंस या कामर्स विषय में पोस्ट ग्रेजुएट और बी.एड पास अभ्यर्थी कैम्प में शामिल हो सकते है। चयनित उम्मीदवारों को 6 हजार रूपये से लेकर 15 हजार रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
इसी प्रकार जनाधार कौशल विकास समिति द्वारा 90 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। फील्ड एक्जीक्यूटिव, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, जिला नोडल ऑफिसर, जोनल ऑॅिफसर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर नौकरी के लिए बारहवीं, ग्रेजुएट, डी.सी.ए. पी.जी. डी.सी.ए. पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। चयनित होने पर 8 हजार रूपये से लेकर 15 हजार रूपये तक वेतन दिया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में गोयल बोरवेल्स संस्था द्वारा साइट इंजीनियर, सीनियर इंजीनियर और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भी भर्ती होगी। सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई, बी.टेक या डिप्लोमा धारक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते है। चयनित होने पर अनुभव अनुसार 8 हजार रूपये से लेकर 25 हजार रूपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जा सकता है। प्लेसमेंट कैम्प से संबंधित जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में भी संपर्क किया जा सकता है।

Post navigation

Previous चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी की अध्यक्षता में 63वें वार्षिक सम्मलेन की व्यवस्था को लेकर चेम्बर भवन में बैठक हुई संपन्न
Next राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को सेवा एवं अनुशासन सिखाती है – रेखचंद जैन

Related Stories

मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘उमंग 2026‘‘ कार्यक्रम संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘उमंग 2026‘‘ कार्यक्रम संपन्न

October 13, 2026
सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी

October 13, 2026
उप मुख्यमंत्री ने बोड़ला में 60 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री ने बोड़ला में 60 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

October 13, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘उमंग 2026‘‘ कार्यक्रम संपन्न
  • सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी
  • उप मुख्यमंत्री ने बोड़ला में 60 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
  • शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • शिक्षकों का समर्पण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बना रहा सशक्त- शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

You may have missed

मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘उमंग 2026‘‘ कार्यक्रम संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘उमंग 2026‘‘ कार्यक्रम संपन्न

October 13, 2026
सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी

October 13, 2026
उप मुख्यमंत्री ने बोड़ला में 60 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री ने बोड़ला में 60 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

October 13, 2026
शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

October 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.