Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री बघेल ने क्रिकेट में छत्तीसगढ़ को दिलाई नई पहचान : रेखचंद जैन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल ने क्रिकेट में छत्तीसगढ़ को दिलाई नई पहचान : रेखचंद जैन

Abhinesh Pandey December 23, 2022

– हल्बा कचोरा में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 

– खेल मैदान निर्माण के लिए सरपंच को दिया आश्वासन

जगदलपुर। राज्य बनने के 22 साल तक जिसमें अधिकतम समय भाजपा का शासन रहा, राज्य में आईपीएल मैच ही आयोजित होते रहे। राज्य की बागडोर कांग्रेस के हाथों में आने के बाद से परंपरागत खेलों को प्रोत्साहित करने के साथ खेल वातावरण बेहतर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने क्रिकेट में छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाई है, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के मानचित्र में राज्य का नाम दर्ज कराने की उनकी पहल सार्थक हो गई है। यह बात शुक्रवार को जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हल्बा कचोरा में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते कही। प्रारंभिक मैच की दोनों टीमों धूरगूड़ा व तुरेनार को शुभकामना देते खेल भावना के अनुरूप प्रदर्शन करने कहा। विधायक जगदलपुर श्री रेखचंद जैन ने कहा कि हल्बा कचोरा के समान उनके विधानसभा क्षेत्र के अन्य कुछ स्थानों के प्रतिनिधियों ने उनसे खेल मैदान सुधरवाने व मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग रखी है, जिसे पूर्ण कराने वे पुरजोर प्रयास करेंगे। श्री जैन ने प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार देने की घोषणा भी की।

**

*कोरोना काल का योगदान वक्ताओं ने याद किया*

वर्ष 2020 व 2021 में आए वैश्विक आपदा कोरोना को याद कर वक्ताओं ने उस दौर में विधायक श्री जैन के योगदान की भूरि- भूरि प्रशंसा की। इन्टुक के प्रदेश महासचिव विजय सिंह ने कहा कि कोरोना काल में विधायक ने गांव से शहर तक सभी की सुध ली। नगर निगम पार्षद बलराम यादव ने खेलों के प्रति संसदीय सचिव श्री जैन के समर्पण को रेखांकित किया।

**

*महिलाओं ने उतारी आरती*

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रेखचंद जैन ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। स्थानीय पंच व अन्य महिलाओं ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप देवांगन, सरपंच हल्बा कचोरा प्रकाश कश्यप, हेमंत देवांगन, तुलाराम कश्यप, गीत देवांगन, भूपेन्द्र नाग, नवीन देवांगन, लखन साहू, लोकनाथ, अंकित देवांगन, अनिल साहू, तिलक भारती, विद्याधर जीराम, युवा मितान क्लब अध्यक्ष लखी भारती, जागेश्वर साहू, रमेश सोनवानी, रदमा कश्यप, लक्ष्मी गोयल, बालमती कश्यप, चैतूराम जीराम, रामदास पुजारी, विक्रम बघेल, पंकज सोनी समेत ग्रामीण, क्लब सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, खेल प्रेमी व अन्य मौजूद थे।

Post navigation

Previous जे के प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ की सक्सेसफुल इवेंट की सक्सेस पार्टी
Next एथनिक रिसॉर्ट शुरू होने से मैनपाट में होम स्टे को मिलेगा बढ़ावा- पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू

Related Stories

रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 

October 11, 2026
सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

October 11, 2026
सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी

October 11, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 
  • सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
  • सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी
  • शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण
  • बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान- माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

You may have missed

रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 

October 11, 2026
सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

October 11, 2026
सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी

October 11, 2026
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण

October 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.