Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • तीन दिवसीय नेशनल एक्सपो का उद्घाटन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तीन दिवसीय नेशनल एक्सपो का उद्घाटन 

Abhinesh Pandey December 9, 2022

 

*इंदौर इन्फोलाइन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नेशनल एक्सपो का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शुरू हुआ |*

*नेशनल एक्सपो में पूरे भारत से बड़े उद्योगों से संबंधित 120 कंपनियों ने अपने स्टाल लगाए हैं*

*पार्किंग एवं निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था*

रायपुर।

इंदौर इन्फोलाइन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित 9 से 11 दिसंबर तक होने वाले नेशनल एक्सपो का उद्घाटन शुक्रवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जी आर ग्रुप के चेयरमैन रमेश अग्रवाल एवं उरला
इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन गर्ग की उपस्थिति में हुआ | इस अवसर पर एमएसएमई के निदेशक राजीव कुमार, रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम महेश्वरी, इंदौर इन्फोलाइन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजकुमार अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे |

नेशनल एक्सपो के उद्घाटन अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए जीआर ग्रुप के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ और रायपुर के उद्योगपतियों से भी इस प्रदर्शनी को देखने की अपील की है |

रमेश कुमार अग्रवाल के अनुसार पिछले 12 वर्षों से इंदौर इन्फोलाइन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा देश के अनेक शहरों में नेशनल एक्सपो प्रदर्शनी और बिक्री का आयोजन कर उद्योगपतियों को उद्योग करने में सहायक सिद्ध हुई है |

नेशनल एक्सपो के उद्घाटन अवसर पर एमएसएमई के निदेशक राजीव कुमार ने उद्योगों को सरकारी योजनाओं और सब्सिडी के बारे में जानकारी दी | उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से उद्योगपतियों को आधुनिक एवं नए-नए उत्पादन के साथ-साथ आविष्कार की जानकारियां अपने नजदीक मिल जाती हैं |

उरला इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन गर्ग ने कहा कि उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन नेशनल एक्सपो का पिछले 12 वर्षों से सहयोगी है, इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ के उद्योगों को ऑटोमेशन और उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिली है |

रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम महेश्वरी ने रायपुर छत्तीसगढ़ के सभी डीलरों और वितरकों से एक्सपो में शामिल होकर देशभर उद्योगों से संबंधित स्थलों में पहुंचकर उत्पाद देखने और समझने की अपील की है ताकि उनके उद्योगों को और भी लाभ मिल सके |

इंदौर इन्फोलाइन के प्रबंध निदेशक और आयोजक आरके अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के उद्योगपतियों से अपील की है कि वे अपने वरिष्ठ प्रबंधकों, तकनीकी कर्मचारियों, परचेज मैनेजर के साथ इस प्रदर्शनी में आकर देशभर के औद्योगिक उत्पाद करने वाले उत्पादनो के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जो उनके उद्योग में सहायक होगा |

 

Post navigation

Previous कैट सी.जी. चैप्टर द्वारा 20 दिसम्बर को व्यापार को कैसे बढाये विषय पर सेमीनार का आयोजन
Next रायपुर में सबसे किफायती डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन…

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.