Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • तमिलनाडु के किसान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तमिलनाडु के किसान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Abhinesh Pandey December 6, 2022

प्रतिनिधिमंडल ने कहा- छत्तीसगढ़ की किसान हितैषी सरकार पूरे देश के लिए अनुकरणीय

रायपुर, 06 दिसम्बर 2022

तमिलनाडु प्रदेश से पहुंचे तंजावुर जिले के 14 किसानों के प्रतिनिधि ने आज शाम सर्किट हाउस गरियाबंद में मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने अपने साथ नारियल के पौधे और पांच प्रकार के जैविक धान की प्रजातियां मुख्यमंत्री को भेंट की।
दल के प्रमुख श्री सुंदर विमल ने बताया कि तंजावुर के कावेरी नदी किसान उत्पादन संगठन के 14 सदस्य छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर उनसे मिलने आए हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से किसानों को सबसे अधिक लाभ मिल रहा हैं। वह पूरे देश के लिए अनुकरणीय है, ऐसा तमिलनाडु में भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की सरकार किसान हितैषी है और किसानों के उत्थान के लिए सतत् रूप से कार्य कर रही हैं।
साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को प्रति एकड़ बोनस राशि भी दी जा रही है, इससे किसान समृद्ध हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों से रु-ब-रु होते हुए कहा- वेलकम टू ऑल। उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा लघु वनोपज, गन्ना, मिलेट की खरीदी बेहतर मूल्य पर की जा रही है। किसानों को उनकी मेहनत का फल देने सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके अलावा गोधन न्याय योजना के तहत जैविक खेती के जरिए ग्रामीण स्वावलंबी  हो रहे हैं, वहीं 21 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी भी की गई है, इससे लोगों को दोहरा लाभ हो रहा है। इस दौरान स्थानीय विधायक श्री अमितेश शुक्ल और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव श्री अंकित आनंद ने किसानों के प्रति आभार प्रकट किया।

Post navigation

Previous महिला पुलिस कि काउंसलिंग सेल की टीम को पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने किया सम्मानित
Next जेके फाउंडेशन का एक और सराहनीय कार्य, गरीब और जरूरतमंदो को बाँटे कम्बल

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.