Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सुपर इंडियंस राजस्थान चैप्टर में मैट्स यूनिवर्सिटी के  कुलाधिपति गजराज पगारिया का सम्मान
  • Feature
  • राष्ट्रीय

सुपर इंडियंस राजस्थान चैप्टर में मैट्स यूनिवर्सिटी के  कुलाधिपति गजराज पगारिया का सम्मान

Abhinesh Pandey November 28, 2022

 

सिने स्टार गोविंदा के साथ की ’नींव नये भारत की’ विषय पर पैनल डिस्कशन में की चर्चा

रायपुर। राजस्थान के उदयपुर में फस्र्ट इंडिया न्यूज़ राजस्थान और भारत 24 न्यूज़ चैनल द्वारा आयोजित सुपर इंडियंस राजस्थान चैप्टर में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और समाज सेवा के लिए मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में सिने अभिनेता गोविंदा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में श्री गजराज पगारिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के सुपर स्टार्स से गोविंदा ने चर्चा की एवं उनके प्रयासों की सराहना की।

कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया ने ’नींव नये भारत की’ विषय पर पैनल डिस्कशन में विषय विशेषज्ञ के रूप में चर्चा की। श्री गजराज पगारिया के उच्च शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में विकास के लिए दिये गए सुझावों की गोविंदा सहित अन्य विषय विशेषज्ञों ने सराहना की। राजस्थान के उदयपुर के पांच सितारा होटल में 27 नवंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में श्री गजराज पगारिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सिने स्टार गोविंदा ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों के साथ तीन अलग-अलग सत्रों में पैनल डिस्कशन किए और महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। श्री गजराज पगारिया ने मैट्स यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष दी जा रही चांसलर स्काॅलरशिप एवं अन्य सुविधाओं तथा यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों से अवगत कराया जिसकी सभी विषय विशेषज्ञों ने सराहना की। श्री पगारिया ने बताया कि मैट्स यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कैरियर की अपार संभावनाएं उपलब्ध करा रहा है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। इन््हीं उद्देश्यों के मद्देनजर भारत सरकार के राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नेक) ने बी प्लस प्लस ग्रेड प्रदान किया। यह ग्रेड प्राप्त करने वाला मैट्स विश्वविद्यालय राज्य का प्रथम निजी विश्वविद्यालय है। इस कार्यक्रम में राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी, चैनल हेड डॉक्टर जगदीश चंद्र, राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव, मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous एक ओवर में 7 छक्के ..ऋतुराज गायकवाड़ ने इतिहास रच दिया
Next कलिंगा विश्वविद्यालय में संविधान दिवस समारोह का आयोजन

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.