Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • व्यापारी समस्याओं पर कैट चलाएगा राष्ट्रव्यापी अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

व्यापारी समस्याओं पर कैट चलाएगा राष्ट्रव्यापी अभियान

Abhinesh Pandey November 4, 2022

रायपुर।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे
ने बताया कि देश भर में व्यापारिक समुदाय विभिन्न समस्याओं से बुरी तरह से त्रस्त है जिसके कारण सुविधापूर्वक व्यापार करना मुश्किल हो रहा हैं । एक तरफ़ जीएसटी कर प्रणाली की जटिलताएँ पीछा नहीं छोड़ रहीं वहीं दूसरी ओर विदेशी कंपनियों द्वारा क़ानून एवं नियमों की घोर अवहेलना करते हुए ई कॉमर्स के ज़रिए व्यापारियों के व्यापार को तबाह करने की नापाक कोशिश लगातार जारी है । इसके साथ ही अनेक प्रकार के दशकों पुराने क़ानून तथा व्यापार करने के लिए अनेक प्रकार के क़ानूनों की बहुलता ने व्यापारियों को परेशान कर रखा है । इन हालातों में कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) ने व्यापारी समस्याओं पर एक देशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है। यह निर्णय कैट द्वारा 1 एवं 2 नवम्बर को नई दिल्ली में आयोजित एक दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन में लिया गया। सम्मेलन में देश के 26 राज्यों के 150 से अधिक प्रमुख व्यापारी नेताओं ने भाग लिया वहीं दिल्ली के 100 से अधिक व्यापारी नेता भी सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में शामिल हुए ।

कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने बताया की विभिन्न व्यापारिक मुद्दों पर कैट द्वारा चलाये जाने वाले देशव्यापी अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार एवं सभी राज्य सरकारों को ज्ञापन देकर मुद्दों के समाधान निकाले जाने की माँग की जाएगी जिससे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस की अवधारणा को मूर्त रूप दिया जा सके ।

श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने कहा की जिस तेज़ी से व्यापार करने का स्वरूप बदल रहा है उसको देखते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को देश के कोने कोने तक ले जाने के लिए तथा डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं डिजिटल पेमेंट को व्यापार में अपनाने पर देश भर में जनमत जाग्रत करने के लिए कैट जनवरी 2023 से 90 दिन तक एक डिजिटल क्रांति रथ यात्रा चलाएगा । इस रथ यात्रा की योजना बनाने एवं उसके क्रियान्वयन के लिए कैट ने अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री अमर परवानी के नेतृत्व में एक 11 सदस्यीय राष्ट्रीय कमेटी का गठन किया है ।

श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने यह भी कहा की वर्ष 2023 को कैट व्यापारी सम्मान वर्ष के रूप में मनाएगा । व्यापारी रहें सम्मान से-व्यापार करें स्वाभिमान से का उदघोष करते हुए वर्ष भर देश भर में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम, सम्मान समारोह एवं अन्य आयोजन किए जाएँगे जिसके लिये कैट मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र जैन की अध्यक्षता में एक 21 सदस्यीय राष्ट्रीय कमेटी का गठन किया है । इस वर्ष भर चलने वाले आयोजनों में व्यापारियों के तीन शुभंकर भामाशाह, लाला लाजपत राय तथा राजा टोडरमल को महिमामंडित किया जाएगा ।

 

Post navigation

Previous रिश्वतखोर वन अफसर गिरफ्तार..एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम ने की कार्यवाई..
Next केन्द्रीय विद्यालय क्र 2 रायपुर में राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन

Related Stories

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026

Recent Posts

  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

You may have missed

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.