Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • शंशय रूपी ताड़का का नाश राम रूपी ज्ञान से ही संभव:- आचार्य हरि तिवारी महाराज जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शंशय रूपी ताड़का का नाश राम रूपी ज्ञान से ही संभव:- आचार्य हरि तिवारी महाराज जी

Abhinesh Pandey October 31, 2022

रायपुर।
श्री राम कथा आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी अजय साहू ने बताया कि भनपुरी में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम चरित्र मानस कथा के चौथे दिन अयोध्या से पधारे आचार्य श्री हरि तिवारी महाराज जी ने राम जन्मोत्सव एवं अहिल्या उद्धार की कथा सुनाते हुए कहा कि शंशय रूपी ताड़का का नाश राम रूपी ज्ञान से ही संभव है! संत तुलसी दास के पावन ग्रंथ का अवलोकन करने पर हम सब पाते हैं कि एक -एक चौपाई बहुत सोच समझकर अध्यात्म के साथ लिखी गई है! एक और श्री राम के प्रतिक ज्ञान मूर्तिमान स्वरूप है वही मां सीता शांति स्वरूपा है तथा लक्ष्मण वैराग्य है! श्री रामजन्मोत्सव कथा का श्रवण कराते हुए महाराज श्री ने कहा कि भगवान का प्रकट्य भक्तों के प्रेम से होता है! भगवान के लिए रावण वध कोई बहुत बड़ी बात नहीं है जिनके भिकुटी विलास से प्रलय हो जाता है,उनके लिए रावण वध बहुत छोटी बात है! वस्तुतः भगवान श्रीराम का जन्म शबरी माता जैसी भक्तिमति को दर्शन देना था तथा समस्त ऋषि-मुनियों को दर्शन देना ही मुख्य हेतु था! वही मनुष्य को यह भी सिखाना था कि हम सबको अपने अच्छे एवं बुरे कर्मों का फल भोगना ही पड़ता है चाहे ईश्वर ही मनुष्य रूप क्यों ना अवतरित हुए हो! महाराज श्री ने प्रभु श्री राम की विशुद्ध बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए अनेक सुमधुर भजनों का गायन किया! महाराज श्री ने कहा कि माता अहिल्या का पतन रज के कारण हुआ था! प्रत्येक मनुष्य में सत,रज,तम प्रवति होती है! अहिल्या का पतन का रज के कारण हुआ था इसलिए उनका उद्धार प्रभु श्री राम के चरण रज से हुआ! स्वभाविक बात है जिस व्यक्ति का पतन चरित्र की कमजोरी से होता है उसका उद्धार वही व्यक्ति कर सकता है जिसका चरित्र बहुत उज्जवल हो! प्रभु श्री राम के बारे में संत तुलसी दास जी ने लिखा है ( सपनेहूं नहीं पर नारी निहोरी) जिस व्यक्ति का मन स्वपन में भी पराई स्त्री की ओर ना गया हो वह कितना बड़ा जीतेंद्री होगा! यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है! महर्षि वाल्मीकि ने भी भगवान राम के इन्हीं गुणों के चलते अपने रामायण का मुख्यपात्र चुना! कथा के पूर्व गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रीं राम सुंदर दास जी, रायपुर ग्रामीण के विधायक श्रीं सत्यनारायण शर्मा जी एवं समाजसेवी श्रीं प्रेम तिवारी जी ने महाराज श्री का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया!
आज की कथा में अध्यक्ष रूकुमलाल वर्मा, जीत सिंह, कमलेश मिश्रा, चंदन पाठक, राजेश मिश्रा, शेखर साहू, चेतन यादव, मनोज वर्मा, अमित सरकार, विपिन शुक्ला,रवि मिश्रा, दीनू साहू, पंडित सतानंद मिश्रा, हीरालाल कुर्रे, देवी शंकर तिवारी, सोमनाथ यादव, गायत्री सिंह, राखी मिश्रा, रजनी मिश्रा, गायत्री वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे.

Post navigation

Previous मिथिला सर्व समाज रायपुर धूमधाम से मना रहा छठ महापर्व
Next फूट डालो और राज करो की नीति पर काम कर रही भूपेश सरकार – केदार कश्यप

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.