रायपुर। देश और दुनिया में मंगलवार को सूर्य ग्रहण देखा गया। रायपुर में ही शाम के वक्त सूरज पर ग्रहण लगा नजर आया। इस खगोलीय घटना को लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया। ग्रहण के दौरान सूर्य पर चंद्रमा आया तो रोमांचित करने वाला दृश्य सामने आया। ग्रहण के दौरान सूर्य किसी कटे सेब की तरह दिख रहा था। जैसे महंगे मोबाइल या लैपटॉप के ब्रांड लोगो में दिखता है।
कुछ प्रबुद्ध लोगों ने यह नजारा अपने कैमरे में कैद कर लिया जिन्होने मीडिया को भी इसे शेयर किया . समाज सेवी नितिन सिंह राजपूत और फोटोग्राफी के शौकीन दीपेंद्र धर दीवान ने इस क्षण को कैमरे में कैद कर लिया। करीब 120 मिनट से भी ज्यादा वक्त तक सूर्य पर ग्रहण लगा रहा। असल में चांद परिक्रमा करते हुए सोलर सिस्टम में सूर्य के सामने आता है इस पल को ही सूर्य ग्रहण कहा गया है। रायपुर में इस ग्रहण का कुछ ही हिस्सा दिखा जिस वजह से सूर्य के बाहरी किनारे पर अंग्रेजी के लेटर सी जैसा कट बना। जिस काली आकृति से ये कट बना वह चंद्रमा ही था।
इसे साल का अंतिम सूर्य ग्रहण बताया गया है। यह सबसे पहले अमृतसर में दिखाई पड़ा। यह सूर्य ग्रहण सबसे पहले आइसलैंड में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से ग्रहण शुरू हुआ। सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 30 पूरी तरह से नजर आया। ग्रहण 6 बजकर 33 मिनट पर खत्म हो गया।
