Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ईडी की प्रेस नोट को फर्जी बताने वाली कांग्रेस पार्टी ने अज्ञानता की मिसाल कायम की – भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ईडी की प्रेस नोट को फर्जी बताने वाली कांग्रेस पार्टी ने अज्ञानता की मिसाल कायम की – भाजपा

Abhinesh Pandey October 17, 2022

 

*बचकानी बाते कर कांग्रेस हमेशा हसीं की पात्र बनती है :केदार गुप्ता*

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा है कि कांग्रेस के नेता छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे के बाद उसके द्वारा जारी तथ्यों को फर्जी करार दे रहे हैं तो क्या अब ईडी द्वारा प्रेस नोट वेब साइट पर अपलोड होने के बाद,जनता को भ्रमित करने की राजनीति करने वाले माफ़ी माँगने और संन्यास लेने तैयार हैं? ईडी ने भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार किया है। छापे में करोड़ों का माल मिला है और अदालत ने आगे की पड़ताल के लिए आरोपियों की रिमांड दी है। देश की मीडिया एजेंसियों ने पहले ही जब्त किए गए नोटों की तस्वीर शेयर कर दी थी इसे अनदेखा करते हुए कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचारियों के बचाव में आगे आकर ईडी के प्रेस नोट को ही फर्जी बता दिया और पूरे देश में इनकी खिल्ली उड़ रही है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेता व्यर्थ की तथ्यहीन बयानबाजी कर भ्रष्टाचार के हिस्से का नमक अदा कर रहे हैं। सरकार बेपरदा हो चुकी है और ये उसे चुनरी उढा रहे हैं। कांग्रेस का प्रचार तंत्र ईडी की जांच के खुलासे को लेकर जिस प्रकार की बेहूदा बयानबाजी कर रहा है, उससे जाहिर है कि ये दिमागी दिवालियापन की हद पार कर चुके हैं। ईडी ने जो बयान दिया, वह तमाम मीडिया संस्थानों ने प्रकाशित व प्रसारित किया है और कांग्रेस के भ्रष्टाचार पोषक ईडी के विरुद्ध प्रचार कर रहे हैं। इन्हें अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री से जवाब मांगना चाहिए,न कि मिथ्या आरोप मढ़ना चाहिए। कांग्रेस यह समझ ले कि भूपेश बघेल कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील ठोंक चुके हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री केदार गुप्ता ने कहा कांग्रेस कहती है कि जो आरोप भाजपा ने लगाए उसकी पुष्टि ईडी ने की भाजपा ही नहीं, प्रदेश के गांव-गांव गली-गली में कांग्रेस द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जानकारी है कहां-कहां अवैध वसूली की जा रही है यह जनता को भी सब कुछ पता है,कही अधिकारी मुहँ न खोल दे इस डर से कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगी है

Post navigation

Previous रायपुर के गुढ़ियारी में शिव महापुराण कथा की तैयारी, समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई
Next यादव ठेठवार समाज महासभा का प्रांत स्तरीय सामाजिक समरसता बस्तर भ्रमण का बैठक भिलाई मे सम्पन्न

Related Stories

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026
रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026

Recent Posts

  • नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

You may have missed

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026
रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.