Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पर्यावरण संरक्षण आज की महती जरूरत – मोहम्मद अकबर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पर्यावरण संरक्षण आज की महती जरूरत – मोहम्मद अकबर

Abhinesh Pandey October 12, 2022

 

दो दिवसीय ईको बाल मेले के समापन अवसर पर
सर्वश्रेष्ठ ईको क्लब पुरस्कृत

भारत माता बिलासपुर प्रथम एवं मिंटू स्कूल डूमरतराई द्वितीय

रायपुर।

दो दिवसीय ईको बाल मेले के अंतिम दिन ईको क्लब स्कूलों को पुरस्कृत करने के लिये आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर पहुंचे। बच्चों की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कि श्री अकबर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति की रक्षा वर्तमान की जरूरत है। श्री अकबर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं यदि यह पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित हो जाये तो प्रकृति की रक्षा के लिये इससे बडा काम और कुछ नहीं हो सकता। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिये अपनी जवाबदारी समझनी चाहिये। श्री अकबर ने प्रदेश के उत्कृष्ठ ईको क्लब को भी सम्मानित किया।
मंडल के सदस्य सचिव श्री आर.पी. तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए ईको क्लब स्कूलों के गठन एवं कार्यकलापों के बारे में विस्तार से बताया। श्री तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के कोने कोने से ईको क्लब के बच्चे भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में दिव्यांग महाविद्यालय के बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ राजगीत एवं पर्यावरण गीत, रामकृष्ण आश्रम, नारायणपुर के बच्चों द्वारा गेडी नृत्य तथा डूमरतराई स्कूल के बच्चों द्वारा बैंड की प्रस्तुती की गई।

इन्हें मिला पुरस्कार –
सर्वश्रेष्ठ ईको क्लब प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार – भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल, बिलासपुर, द्वितीय पुरस्कार – स्व. श्रीराम शर्मा (मिन्टू) शास. हाय.सेके. स्कूल डुमरतराई, रायपुर, तृतीय पुरस्कार – बी.एस.पी. सीनियर सकेण्डरी स्कूल, सेक्टर-7, भिलाई को प्राप्त हुए। सांत्वना पुरस्कार ऑक्सफोर्ड पब्लिक उ.मा. विद्यालय, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बी.एस.पी.ई.एम.एम.एस. सेक्टर-9 भिलाई, शा.उ.मा.वि. बरतीकला, वाड्रफ नगर, ओ.पी. जिंदल, स्कूल रायगढ़, स्वामी करपात्री जी शा.उ.मा.विद्यालय, कबीरधाम को प्रदान किये गये। राज्य स्तरीय ईको बाल मेले पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के हायर सेकेण्डरी स्तर पर प्रथम स्थान – कु. अग्निबाला साहू, बी.एस.पी.एस.एस.एस. सेक्टर-07, भिलाई, मिडिल स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान – श्री राकेश कुमार मरकाम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश स्कूल जगदलपुर, ऑन द स्पॉट पेंटींग प्रतियोगिता पर हायर सेकेण्डरी स्कूल स्पर पर प्रथम स्थान – कु. वसुन्धरा पैकरा, शास.उच्च.माध्य.विद्या. तुमान, कोरबा एवं मिडिल स्कूल स्तर पर कु. ऐषणा ताम्रकार, शास. पूर्व माध्य. शाला उसरीजोर, गरियाबंद, भाषण प्रतियोगिता पर हायर सेकेण्डरी स्कूल स्पर पर प्रथम स्थान – कु. कोशी मिश्रा, ओ.पी.जिंदल स्कूल, रायगढ़ जिला-रायगढ़ साथ ही मिडिल स्कूल स्पर पर प्रथम स्थान – कु. इशिता गुप्ता, बी.एस.पी. स्कूल, भिलाई, जिला-दुर्ग। कार्यक्रम का संचालन श्री अमर प्रकाश सावंत, जनसंपर्क अधिकारी द्वारा किया गया।

 

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री ने ठंडाराम मालाकार की मृत्यु पर जताया दुःख, सहायता राशि देने की घोषणा की
Next आगामी त्यौहारी सीजन के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापारी संघ के पदाधिकारीगणों की ली गई बैठक

Related Stories

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता

October 14, 2026
खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा

October 14, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित पीपीपीएसी की बैठक संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित पीपीपीएसी की बैठक संपन्न

October 14, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता
  • खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित पीपीपीएसी की बैठक संपन्न
  • छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण संशोधन विधेयक 2026- वरिष्ठ सचिवों की समिति की बैठक आयोजित
  • राज्यपाल श्री डेका ने की विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू की सराहना

You may have missed

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता

October 14, 2026
खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा

October 14, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित पीपीपीएसी की बैठक संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित पीपीपीएसी की बैठक संपन्न

October 14, 2026
छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण संशोधन विधेयक 2026- वरिष्ठ सचिवों की समिति की बैठक आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण संशोधन विधेयक 2026- वरिष्ठ सचिवों की समिति की बैठक आयोजित

October 14, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.