Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रमन सिंह के बयान से स्पष्ट ईडी की कार्यवाही भाजपा की साजिश -कांग्रेस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रमन सिंह के बयान से स्पष्ट ईडी की कार्यवाही भाजपा की साजिश -कांग्रेस

Abhinesh Pandey October 11, 2022

 

*रमन सिंह बतायें ईडी छापा मारने से पहले उनसे मिले थे क्या ?*

रायपुर/11 अक्टूबर 2022। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि डॉ. रमन सिंह के बयानों से यह कांग्रेस के आरोप पुख्ता हो गये कि छत्तीसगढ़ में जो ईडी की कार्यवाही भाजपा की राजनीतिक षड़यंत्र का हिस्सा है। भाजपा, कांग्रेस से राजनैतिक लड़ाई नहीं लड़ पा रही इसलिये केंद्रीय एजेंसियों को आगे कर रही। डॉ. रमन सिंह को ये कैसे पता चला कि ईडी को कार्यवाही में क्या-क्या हासिल होने वाला है? ईडी की कार्यवाही पूरी हुई नहीं है, डॉ. रमन सिंह पत्रकार वार्ता लेकर मनगढ़त चीजे सामने ला रहे है, उनका आधार क्या है यह उन्हें स्पष्ट करना चाहिये? छत्तीसगढ़ में पिछले 15 साल तक भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी की सरकार चलाने वाले रमन सिंह को हर जगह भ्रष्टाचार नजर आता है। 15 साल तक छत्तीसगढ़ के पैसे को लूटकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को पहुंचाने वाले छत्तीसगढ़ के गरीब का पैसा, नान घोटाले का पैसा भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के जेब में डालने वाले डॉ. रमन सिंह अपने भ्रष्टाचार की याद कर रहे। अगुस्ता वेस्टलैंड का पैसा, डीकेएस घोटाला का पैसा, पैनाम पेपर्स का घोटाला तमाम आरोप रमन सिंह के दामन में लगे हुये है। डॉ. रमन सिंह इस प्रकार आरोप लगा रहे है उसके पीछे उनका भ्रष्टाचार है। डॉ. रमन सिंह या भाजपा का यह साहस नहीं है कि पिछले 4 साल में कांग्रेस सरकार पर एक रूपये का प्रमाणित भ्रष्टाचार का आरोप लगा सके। सिर्फ गाल बजाने के सिवाय कांग्रेस सरकार पर एक भी उंगली नहीं उठा सकती।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से पूछा कि क्या ईडी छापामार कार्यवाही करने से पहले रमन सिंह से मुलाकात किए थे? क्या रमन सिंह ने ईडी को भाजपा आईटी सेल के द्वारा बनाई गई स्क्रिप्ट दी है जिस में क्या-क्या जब्ती होगा, क्या-क्या मिलेगा लिखा गया है? भाजपा छत्तीसगढ़ में जन समर्थन खो चुकी है। मुद्दाविहीन हो चुके हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन और प्रदेश के प्रभारियों को बदलकर भी देख लिया जनता का समर्थन हासिल नहीं कर पाए ऐसे में अब भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर राज्य की जन हितैषी सरकार की छवि को धूमिल करने के षड़यंत्र में लगी हुई है पूरा प्रदेश देख रहे हैं कैसे आरएसएस और भाजपा छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि को धुमिल करने के लिए षड़यंत्र कर रहे हैं। अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे है। यह छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता का अपमान है। छत्तीसगढ़ियों का अपमान है। छत्तीसगढ़िया इस अपमान का बदला जरूर लेंगे।

 

Post navigation

Previous केटीयू के जनसंचार विभाग द्वारा डॉक्यूमेंट्री मेकिंग पर कार्यशाला का आयोजन
Next 23वीं RSFI नेशनल रोप स्किपिंग/जंप रोप चैंपियनशिप 2022, तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.