*शहर विकास एवं विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना विकास के लिए सौंपा मांगपत्र*
*नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिव डहरिया जी ने दिया आश्वासन शहर विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी*
रायपुर।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने आज राजधानी रायपुर में प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री माननीय शिव डहरिया जी से मुलाकात कर जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास एवं विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना निर्माण कार्य हेतु मांगपत्र सौंपा जिसपर संवेदनशील मंत्री महोदय ने सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जल्द से जल्द सभी निर्माण कार्य स्वीकृत करने का आश्वासन दिया एवं जगदलपुर नगर निगम के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने देने की बात कही।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है इस हेतु प्रदेश के माननीय मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग आदरणीय शिव डहरिया जी का पूरा सहयोग एवं आशीर्वाद मिल रहा है माननीय मंत्री जी ने पूर्व में भी संवेदनशीलता के साथ जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत की है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि शहर विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ अनिल जैन भी उपस्थित रहे।
